गलत काम करने वाले सुरक्षा अधिकारी और जवान

Gangrape : हरियाणा की एक युवती से उत्तराखंड के विधायक के फार्महाउस में यूपी के SI, हवलदार और 2 CRPF जवानों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि महिला ने गूगल पर अमरोहा पुलिस के अधिकारियों के नंबर सर्च कर अधिकारियों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
फतेहाबाद की रहने वाली 23 साल की युवती के अनुसार उसे मुजफ्फरनगर निवासी CRPF का हेड कॉन्स्टेबल मोहित सोनीपत से अपनी ब्रेजा कार में बैठाकर अमरोहा लाया था। उसके साथ CRPF का इंस्पेक्टर लालाराम भी था। दोनों ने लड़की को झुलपुरी गांव के पास फार्म हाउस में ठहराया। यह फार्म हाउस उत्तराखंड में खानपुर सीट से निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा का बताया जा रहा है। मंगलवार रात दरोगा संजय तोमर और हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद मालिक भी फार्म हाउस पहुंचे। चारों ने शराब पार्टी की और इसके बाद कमरे में घुसकर लड़की के साथ वारदात की।

रात में ही लड़की ने गूगल से अमरोहा पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर सर्च कर घटना की सूचना दी। लेकिन, पुलिस बुधवार को दिनभर मामला दबाए रही। दबाव बढ़ा तो कार्रवाई करनी पड़ी। शाम 4:20 बजे चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इसके बाद एसपी लाखन सिंह यादव मीडिया के सामने आए और घटना की जानकारी दी।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है। 20 सितंबर को उसकी बात उसकी एक सहेली से हुई थी। उसने CRPF के हेड कॉन्स्टेबल मोहित से मिलने के लिए सोनीपत बुलाया था। मोहित मुजफ्फरनगर जिले के सौरंग का रहने वाला है। युवती के अनुसार, 21 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे वह सोनीपत पहुंची। वहां उसकी मुलाकात मोहित से हुई। मोहित उसे अपनी ब्रेजा गाड़ी से मेरठ ले गया। रास्ते में उसने अपने साथी CRPF के इंस्पेक्टर लालाराम यादव को भी गाड़ी में बैठा लिया। लालाराम राजस्थान में अलवर जिले के थाना नहरोट के गांव खातन खेड़ा का रहने वाला है। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि मोहित और लालराम उसे लेकर मंगलवार को हसनपुर (अमरोहा) पहुंचे। हसनपुर थाने के गेट पर उनकी मुलाकात दरोगा संजय तोमर से हुई। वे सभी झुलपुरी फार्म हाउस (हसनपुर) पहुंचे। वहां दो कमरे बुक किए। एक कमरे में मोहित और दरोगा संजय तोमर व लालाराम लेट गए।
महिला के अनुसार कुछ देर बाद हसनपुर थाने का सिपाही प्रमोद खाना और शराब लेकर आया। वह मुजफ्फरनगर में थाना फुगाना के खेडा मस्तान गांव का रहने वाला है। चारों ने एक कमरे में बैठ कर खाना खाया। शराब पी। मैंने अपने कमरे मे बैठकर खाना खाया। कुछ देर बाद मोहित और लालाराम यादव, संजय तोमर मेरे कमरे में घुस आए। तीनों ने रेप किया।
युवती ने बताया कि तीनों आरोपी रेप करने बाद कमरे से बाहर निकल गए। इसके बाद जब चौथा आरोपी प्रमोद कमरे में आया, तो उसे धक्का देकर बाहर किया और अंदर से कुंडी बंद कर ली। इसके बाद युवती ने गूगल सर्च करके अमरोहा पुलिस का नंबर खोजा और सूचना दी।
एसपी बोले- रात में मिली सूचना, सभी आरोपी गिरफ्तार
एसपी लाखन सिंह यादव ने बताया- 22 सितंबर की देर रात पुलिस को एक महिला ने सूचना दी कि उसके साथ जबरदस्ती की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पूरे मामले की जानकारी ली गई। जांच में सामने आया कि महिला अपने परिचित मोहित और लालाराम नाम के दो लोगों के साथ अमरोहा आई थी। दोनों यहां अपने दोस्त संजय से मिलने आए थे। महिला के बयान के अनुसार, इसी दौरान उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
जहां पर गैंगरेप की है घटना हुई वह फार्म हाउस उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा का है। उनके इस आलीशान कृषि फार्म को “डी डी ब्रदर्स फार्महाउस” के नाम से भी जाना जाता है। साल 2022 में इस फार्म हाउस में हुई एक चोरी की घटना के बाद यह काफी चर्चा में आया था। यह फॉर्म हाउस कई एकड़ में फैला है। यहां 20 से ज्यादा खूंखार कुत्ते हैं। फार्म हाउस पूरी तरह से हाईटेक टेक्नोलॉजी से लैस है। कैमरे भी HD लगे हैं। यहां एंट्री भी विधायक के इशारे पर होती है।
