सिरसा में ट्रक ने मारी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर, दोनों वाहन पलटे

Road Accident : सिरसा में एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसा एक ट्रक द्वारा मजदूरों से भरी ट्रॉली को टक्कर मारने से हुआ। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली मालिक सुरेंद्र गुरुवार सुबह छह बजे अपने गांव ओटी से 20 से 25 महिलाओं-पुरुषों को लेकर गांव गुड़िया खेड़ा जा रहा था। ये लोग नरमा चुगाई के लिए जा रहे थे। रास्ते में मुल्लेका गांव के पास सरपंच के पेट्रोल पंप के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्राली सिरसा की ओर से आ रहे ट्रक से टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक की रफ्तार तेज थी। उसमें बॉक्स में सामान भरा था। ट्रक ने पेड़ की टहनी से बचने के चक्कर में सीधा आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्रॉली रोड के दूसरी तरफ पलट गई। इसके बाद ट्रक भी पलट गया, जिसके नीचे एक बाइक सवार दब गया।

ट्रक से टकरा ट्रॉली जैसे ही पलटी, उसमें सवार लोग सड़क पर आ गिरे। इनके ऊपर ट्राली भी पलट गई। लोगों में चीख पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह ट्राली को सीधा कराया। ट्रक के अंदर से भी ड्राइवर और हेल्पर को बाहर निकाला गया।
हादसे में ट्राली में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। एक बाइक सवार भी ट्रक के नीचे दब गया, उसने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक सवार की पहचान फास्ट फूड शॉप संचालक लवप्रीत था। पांच भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था और दुकान का सामान लेने सिरसा जा रहा था।
तुरंत ही कुछ वाहनों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में
