
Ajay Chautala : पूर्व सांसद तथा जजपा सुप्रीमों अजय चौटाला ने केंद्र सरकार द्वारा करवाई जा रही जनगणना पर बड़ा सवाल उठाते हुए कहा है कि इस जनगणना से आने वाले आंकड़ों से सरकार आने वाले समय में बुढ़ापा पेंशन और बीपीएल राशन कार्ड काटने का काम करेगी।
अजय चौटाला ने कहा कि जनगणना के फार्म में 33 कॉलम है। जनगणना में ये पूछा जाता कि परिवार के सदस्य कितने है और जाति क्या है? इसमें ये भी पूछा जाता है कि आपका मकान कौन सा है? आपके मकान में फर्श कौन सा लगा है? और गाय-भैंस कितने हैं और गाड़ी कौन सी है?
अजय चौटाला ने कहा कि इन सारे आंकड़ों से आपकी आय का स्त्रोत और डाटा पता लग जाएगा। इसके बाद सरकार बुढ़ापा पेंशन और बीपीएल कार्ड भी काट सकेगी। ये सरकार का अगला षडयंत्र है।

सोनीपत जिले के गोहाना में जजपा सुप्रीमो अजय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में बीजेपी के साथ गठबंधन फैसले पर कहा कि कई बार गलत और सही का आंकलन बाद में होता है और हम भाजपा के साथ कभी बड़े तो कभी छोटे सहयोगी के तौर पर काम करते रहे हैं।
जब हमने फैसला लिया तो फैसला उचित था, पर लोगों ने उसे उचित नहीं माना, उसकी सजा हमें मिली। उसका खामियाजा हमने भुगत लिया। पूरी तरह से निष्कर्ष निकालकर बताया है कि जहां-जहां बीजेपी का आंदोलन था, वहां पर लोगों ने बीजेपी को जीत दिलाने का काम किया है और हमें हराने का काम किया है। हम जनता के बीच जा रहे हैं और वापसी करेंगे।
दीपेंद्र हुड्डा द्वारा जजपा को बीजेपी की बी-टीम बताने पर अजय बोले, जो बी-टीम है, उसे नहीं बताते, क्योंकि ये लोग मिलीभगत का खेल खेलते हैं। बी-टीम तो वो स्वयं है, जिनकी वजह से भाजपा आज प्रदेश में राज कर रही है।
