बहादुरगढ़ में ASI डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

ACB Raid against Bribe : राज्य सरकार एवं एंटी करप्शन ब्यूरो रोहतक की टीम ने सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए बहादुरगढ़ में पुलिस के एक ASI को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान ASI नवीन, निवासी मकड़ौली, जिला रोहतक के रूप में हुई है।
एसीबी के अनुसार आरोपी थाना शहर बहादुरगढ़ में ASI के पद पर तैनात था। बहादुरगढ़ शहर थाने में दर्ज एक मामले की जांच आरोपी ASI नवीन के पास थी। आरोप है कि केस में शिकायतकर्ता की पत्नी, साली और ससुर का नाम हटाने के बदले आरोपी ने 3 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की रकम डेढ़ लाख रुपए में तय हुई।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत टीम ने ट्रैप लगाया। सोमवार को आरोपी ASI को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोप है कि आरोपी ASI नवीन ने मामले की जांच के दौरान शिकायतकर्ता के परिवार के तीन सदस्यों पत्नी, साली और ससुर के नाम केस से हटाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। शुरुआत में 3 लाख रुपए की मांग की गई थी। बाद में बातचीत के बाद डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय हुआ। भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई रिश्वत की रकम को कब्जे में लेकर ट्रैप कार्रवाई से जुड़े साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है।
मामले में आरोपी से पूछताछ कर रिश्वत की मांग, रकम के लेन-देन और केस से नाम हटाने के संबंध में सामने आए तथ्यों की जांच की जा रही है। एसीबी इस बात के भी जांच कर रही है कि रिश्वत की यह रकम एएसआई के पास रहनी थी या फिर इसमें से कुछ और अधिकारियों को भी हिस्सा जाना था।
आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच स्टेट विजिलेंस रोहतक की टीम कर रही है।
