राज्य

21 एकड़ जमीन पर बनेगा सफीदों में ट्रांसपोर्ट नगर

594 एकड़ में सफीदों में 2 सेक्टर विकसित करने की तैयारी

Safidon Devlopment : हरियाणा सरकार सफीदों में ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने सफीदों और टोडी खेड़ी गांव में 615 एकड़ जमीन अधिग्रहण का फैसला किया है। इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर जमीन मांगी गई है। जमीन मालिक पोर्टल पर अपनी जमीन का भाव दर्ज करेंगे और उसके बाद सरकार जमीन की खरीद करेगी।
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के माध्यम से सरकार ने सफीदों में 615 एकड़ जमीन पर 2 सेक्टर और ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की तैयारी की है। बताया गया है कि सेक्टर 2 के लिए 322 एकड़ जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जबकि सेक्टर 3 के लिए 272 एकड़ जमीन का प्रस्ताव किया गया है। सेक्टर 3 में इसके अलावा 21 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की तैयारी है। सेक्टर 2 टोडी खेड़ी की जमीन पर होगा, जबकि सेक्टर 3 सफीदों की जमीन पर बसाने की तैयारी है। सेक्टर 3 में ही ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा।

विभाग के अनुसार सेक्टरों के निर्माण में अलग-अलग जरूरत के हिसाब से जमीन लेने का प्रस्ताव पोर्टल पर विभाग की ओर से जारी किया गया है। जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन क्षेत्रों में शहरी विकास के साथ व्यवसाय गतिविधियों के लिए जगह उपलब्ध हो सकेगी।

कितनी जमीन की जरूरत

विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-3 के निर्माण में 272 एकड़ जमीन प्रस्तावित की गई है। सेक्टर-2 में 322 एकड़ जमीन ली जाएगी। इसके लिए टोड़ी खेड़ा व सफीदों में ही जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। जमीन अधिग्रहण के लिए ई भूमि पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-3 में 21 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। इन तीनों सेक्टरों की जमीन को मिलाकर कुल 615 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।

सेक्टर 3 में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर

सफीदों के सेक्टर 3 में ट्रांसपोर्ट नगर बनाने का प्रस्ताव है। यह 21 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन सफीदों कस्बे में ही खरीदी जाएगी। ट्रांसपोर्ट नगर में व्यवस्थित ढंग से ट्रकों आदि की पार्किंग की सुविधा रहेगी व तमाम मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

नए सेक्टर बनने से रोजगार के अवसर खुलेंगे

यहां सेक्टर विकसित होने पर लोगों को आवासीय प्लाट के साथ सेक्टर में सड़क पार्कों आदि की बुनियादी सुविधाएं भी मिलेगी। वहीं कमर्शियल सेक्टर की बात करे तो वहां दुकाने आदि बाजार होने से अन्य व्यवसाय गतिविधियों के लिए भी मार्केट बनेगी। इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी खुलेंगे।

विभाग का कहना है कि संबंधित भूमि मालिकों से जो जमीन बेचने के इच्छुक है वो ई-भूमि पार्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए विभाग की और से 1 सितंबर को ही पोर्टल ओपन कर दिया गया था, जो 30 अक्टूबर तक चालू रहेगा। इस दौरान संबंधित भूमि आवेदन कर सकते हैं। जमीन मिलने के बाद विभाग की और से आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button