राज्य

कांग्रेस महिलाओं के सम्मान अधिकार सुरक्षा मजबूत करने के लिए करेगी काम : पर्ल चौधरी

Mahila Congress : हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं के सम्मान, अधिकार, सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल चुनाव के समय मतदाता के रूप में नहीं, बल्कि संगठन और निर्णय प्रक्रिया में भी बराबर की भागीदारी मिलनी चाहिए।

पर्ल चौधरी पलवल में महिला कांग्रेस नेत्री पूजा वी. गेरा के संयोजन में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान पूजा गेरा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने उनका फूलों का बुके देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक सम्मान से जुड़े मुद्दों को लेकर महिलाएं कई चुनौतियों का सामना कर रही हैं। महिला कांग्रेस इन मुद्दों को गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक उठाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन महिलाओं की समस्याओं को सामने लाने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने का काम करेगा।

कांग्रेस महिलाओं के सम्मान अधिकार सुरक्षा मजबूत करने के लिए करेगी काम : पर्ल चौधरी

गांव-गांव और वार्ड-वार्ड महिलाओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य
पर्ल चौधरी ने कहा कि महिला कांग्रेस गांव-गांव और वार्ड-वार्ड जाकर महिलाओं को संगठन से जोड़ेगी। उन्होंने पूजा वी. गेरा को पलवल में अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जिम्मेदारी दी। उन्होंने कहा कि सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे आने के अवसर दिए जा रहे हैं।

इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पलवल जिले में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पर्ल चौधरी ने पूजा गेरा को पार्टी में पूरा सम्मान और सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नेत्रपाल अधाना ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि पलवल में पूजा वी. गेरा के सामाजिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button