राजनीतिराज्य

हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर फायरिंग करने के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़

दिल्ली क्राइम ब्रांच और सोनीपत एसटीएफ ने की कार्रवाई

Police Encounter : हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की रेंज रोवर गाड़ी पर फायरिंग के मामले में सोनीपत एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने आरोपी रोहित उर्फ बुढ़ा को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार रात सोनीपत STF और दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड हुई। इस दौरान बारोटा-छतहेरा रोड पर बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश को सोनीपत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहित को लॉरेंस बिश्नोई का काफी नजदीकी माना जाता है।

घायल बदमाश की पहचान सोनीपत के लाडपुर (राई) निवासी रोहित उर्फ बुढ़ा के रूप मे हुई है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट और हत्या के प्रयास समेत कई मामले शामिल हैं।

एसीपी विपिन अहलावत ने बताया कि “सोनीपत एसटीएफ और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर रोहित उर्फ बुढ़ा को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने भागने की कोशिश की और इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान रोहित के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।”

एसीपी ने बताया कि “पुलिस ने मौके से रोहित के कब्जे से अवैध हथियार, एक बाइक और एक बैग भी बरामद किया है। पुलिस टीम अब घायल बदमाश की पूरी क्राइम कुंडली खंगाल रही है। उसके गैंग से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button