हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की विदेश, ऊर्जा, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री से मुलाकात की मुलाकात

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING FORUM के मंच पर संवाद में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंगापुर की विदेश, ऊर्जा, व्यापार एवं उद्योग राज्य मंत्री मिस गान सिओ हुआंग से मुलाकात की।
हरियाणा और सिंगापुर के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और आपसी सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य हरियाणा को इंडस्ट्रियल पावर बनाने के साथ-साथ भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंगापुर की कंपनियों के टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर्स स्थापित करने तथा गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप, कमर्शियल डेवलपमेंट और मॉडर्न अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पार्टनरशिप की बहुत संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है, जहां बिजनेस आगे बढ़े और उसके साथ रोजगार एवं इनोवेशन के अवसर भी पैदा हों।
इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सिंगापुर में मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा कर वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यटन से जुड़ी व्यवस्थाओं को करीब से समझा। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम एवं नूंह के अरावली क्षेत्र में प्रस्तावित जंगल सफारी के दृष्टिकोण से यहां की व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यहां के अनुभवों को गुरुग्राम एवं नूंह के अरावली पर्वतीय क्षेत्र में लगभग 10 हजार एकड़ भूमि पर प्रस्तावित जंगल सफारी के विकास में उपयोगी बनाया जाएगा। हमारा प्रयास रहेगा कि यह परियोजना अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित हो और प्रदेश में इको-टूरिज्म, रोजगार तथा पर्यटन के नए अवसरों को बढ़ावा दे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सिंगापुर में रहने वाले हरियाणा की लोगों के साथ भी मुलाकात। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अपने तो अपने होते हैं।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्होंने कहा कि हरियाणा को अब केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं, बल्कि भारत की ‘इनोवेशन कैपिटल’ के रूप में स्थापित करना उनका प्रमुख लक्ष्य है। कार्यक्रम में सिंगापुर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय भी मौजूद रहे।
सीएम सैनी ने साफ कहा कि हरियाणा में केवल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर नहीं, बल्कि ‘स्पीड ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर काम हो रहा है। निवेशकों को फाइलों और मंजूरियों के पीछे भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें सरकार की ओर से गति, सपोर्ट और निश्चितता मिलेगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा उत्तर भारत के बड़े उपभोग और मैन्युफैक्चरिंग बाजारों के केंद्र में है। सिंगापुर की सप्लाई चेन विशेषज्ञता का यहां पूरा फायदा उठाया जाएगा। सिंगापुर के अर्बन मॉडल की तर्ज पर गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा। गुरुग्राम टेक कंपनियों का हब है। सिंगापुर की कंपनियों को हरियाणा में अपने डिजिटल, फाइनेंशियल और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCC) खोलने का न्योता दिया गया है। ऑटोमोबाइल और इंजीनियरिंग के बाद अब सेमीकंडक्टर्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और फ्यूचर-रेडी इंडस्ट्रीज पर फोकस है।
