राजनीतिराज्य

अलग अलग जिलों में इनेलो नेताओं के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

INLD News : प्रदेश की मंडियों में किसानों की परमल धान की खरीद शुरू न होने और नमी के नाम पर पैसे काटने के विरोध में और किसानों को फसल बेचने में आ रही समस्याओं को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदेशभर की मंडियों में जाकर किसानों के हकों की आवाज उठाई। इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा, विधायक अदित्य देवीलाल, विधायक अर्जुन चौटाला, संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रधान महासचिव गौरव सम्पत सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह छोकर, पूर्व विधायक बूटा सिंह, पूर्व विधायक रणबीर मंदौला और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने अपने-अपने क्षेत्रों की मंडियों में जाकर किसानों से बात की और फसल बेचने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से बात की।

अलग अलग जिलों में इनेलो नेताओं के नेतृत्व में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

इनेलो नेताओं ने अधिकारियों को सख्ती लहजे में चेतावनी भी दी कि अगर एक भी किसान को उसकी फसल बेचने और अन्य किसी भी तरीके से तंग किया गया तो उनकी खैर नहीं है। प्रदेशभर में किसानों की समस्याओं के मद्देनजर इंडियन नेशनल लोकदल ने जिला उपायुक्तों के माध्यम से हरियाणा के महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में पार्टी की ओर से कहा गया कि सरकार की किसानों के प्रति उदासीनता उन्हें काफी आर्थिक चोट पहुंचा रही है। मंडियों में अभी तक सरकार की ओर से किसानों के परमल धान की खरीद ही शुरू नहीं की गई है जिससे वे बेहद परेशान हैं। ऐसे में फैक्ट्री संचालक किसानों से नमी के नाम पर प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि काटकर उन्हें आर्थिक चपत लगाई जा रही है। बाजरे की खरीद भी धीमी गति से चल रही है और किसानों को उनका सही मूल्य नहीं मिल रहा।

इनेलो ने महामहिम राज्यपाल से आग्रह किया है कि बीजेपी सरकार के सामने किसानों की बात रखने और उनकी समस्याओं का समाधान करवाने में मदद की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button