राजनीति

कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस वापसी की चर्चा फिर तेज

Punjab News(India365news): पंजाब की राजनीति में एक बार फिर कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस वापसी को लेकर बातें होने लगी हैं। इसकी वजह बने हैं राहुल गांधी का एक छोटा सा संबोधन। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हैलो अंकल अमरिंदर कहकर बुलाया। इसके बाद से ही पंजाब के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मौका था सोनिया गांधी से जुड़े एक कार्यक्रम का जहां किताब के विमोचन के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम में कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पहली पंक्ति में बैठे नजर आए। गांधी परिवार के साथ उनकी मौजूदगी और राहुल गांधी का इस तरह अपनापन दिखाना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

एक समय था जब कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस के सबसे बड़े नेताओं में गिने जाते थे। वह राज्य के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और पंजाब की राजनीति में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती रही है। लेकिन कांग्रेस से दूरी बनने के बाद उन्होंने अपनी अलग राजनीतिक राह चुनी और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

अब जब पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी धीरे धीरे शुरू हो रही है तो ऐसे समय में राहुल गांधी और कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच दिखी गर्मजोशी को राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। सवाल उठने लगा है कि क्या कांग्रेस पुराने नेताओं को फिर अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।

हालांकि इन चर्चाओं के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस में लौटने की बात से इनकार किया है। यानी फिलहाल उनकी वापसी को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं मिला है।

लेकिन राहुल गांधी के एक संबोधन ने पंजाब की राजनीति में नई बहस जरूर छेड़ दी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मुलाकात का कोई राजनीतिक असर दिखाई देता है या फिर यह सिर्फ एक पुराना पारिवारिक रिश्ता और सामान्य मुलाकात बनकर रह जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button