राज्य

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 29 जुलाई को होगी परीक्षा

बिहार पुलिस सबऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट BPSSC Official Website पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर Admit Card या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। फिर Bihar Police Havildar Instructor Admit Card 2026 के लिंक को चुनें। अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकाल लें।

बिहार पुलिस हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 29 जुलाई को होगी परीक्षा

29 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा

BPSSC के अनुसार हवलदार इंस्ट्रक्टर की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी। प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जो हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स जैसे विषयों से पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा, तभी अभ्यर्थी अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए पात्र माने जाएंगे।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) अवश्य लेकर जाएं। आयोग ने अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है, ताकि प्रवेश और सत्यापन प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button