मनोरंजन

स्मृति ईरानी बनी हरियाणा भाजपा की प्रभारी डॉ भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया गया

 

 

State BJP incharge : केंद्रीय भाजपा प्रदेश के प्रभारी और सह प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा की प्रभारी लगाया गया है जबकि डॉक्टर भोला सिंह सह प्रभारी होंगे। हरियाणा से जुड़े संजय भाटिया को राजस्थान में प्रभारी लगाया गया है जबकि सांसद रेखा शर्मा को तेलंगाना में सह प्रभारी लगाया गया है। यह सूची भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुग के हस्ताक्षर से जारी की गई है।

कौन है स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने एकता कपूर के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लीड रोल निभाया। इसके साथ ही इनकी पहचान एक कलाकार के रूप में बन गई। स्मृति ज़ुबिन ईरानी का राजनीतिक जीवन वर्ष 2003 में तब शुरू हुआ जब उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा। हालांकि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल से हार गईं। वर्ष 2004 में इन्हें महाराष्ट्र यूथ विंग का उपाध्यक्ष बनाया गया। इन्हें पार्टी ने पांच बार केंद्रीय समिति के कार्यकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया और राष्ट्रीय सचिव के रूप में भी नियुक्त किया। वर्ष 2010 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की कमान सौंपी गई। वर्ष 2011 में वे गुजरात से राज्यसभा की सांसद चुनी गई। इसी वर्ष इनको हिमाचल प्रदेश में महिला मोर्चे की भी कमान सौंप दी गई। भारतीय आम चुनाव, 2014 में स्मृति ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ अमेठी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा और उन्हें कड़ी चुनौती दी। यद्यपि वे यह चुनाव भी हार गईं, लेकिन राज्यसभा की सदस्य होने के नाते उन्हें भारत सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव ने स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी में पराजित किया।

हरियाणा में पहला कार्यक्रम

भाजपा प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी भिवानी में लिंगानुपात में सुधार को लेकर 27 सितंबर को होने वाला है। इस सम्मेलन में प्रदेश के सबसे कम लिंगानुपात वाले आठ जिलों से महिला पंच-सरपंच हिस्सा लेंगी। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी सम्मेलन में मुख्य अतिथि रूप में शामिल होंगी। इस सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं और जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।

यह कार्यक्रम पहले से निश्चित था। उस समय तक स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा का प्रभारी नियुक्त नहीं किया गया था। लेकिन आज इसकी घोषणा के साथ ही स्मृति ईरानी का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम हो सकता है।

भिवानी के डीसी गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन के दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन होगा, जिसमें लिंगानुपात के सुधार को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के अलावा स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से विशेषज्ञ अपने विचार प्रकट करेंगे। सुबह दस बजे सम्मेलन में पंजीकरण शुरु हो जाएगा। सम्मेलन में शामिल होने वाली महिला पंच-सरपंचों के बैठने व जलपान की उचित व्यवस्था रहेगी। उन्होंने एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को इस सम्मेलन का ऑल ओवर इंचार्ज नियुक्त किया। डीसी ने पुलिस विभाग को सम्मेलन दौरान यातायात नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन स्थल के आसपास क्षेत्र में वाहनों से जाम की स्थिति न बनने पाए। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के आयोजन में किसी प्रकार की कमी न रहे।

इस सम्मेलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता और पूर्व केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मंत्री स्मृति ईरानी होंगी विशेष रूप से शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button