MDU में कूलर लगाने पर 2000 जुर्माना, छात्रों का हंगामा
विश्वविद्यालय प्रशासन ने 22 सदस्यीय कमेटी बनाई, निकालेगी समाधान
MDU Rohtak : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। मर्सी चांस के पेपर बेचे जाने के मामले को लेकर 2 दिन पहले सुर्खियों में आई यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया। बॉयज हॉस्टल में कूलर लगाने पर लगाए गए जुर्माने के विरोध में बड़ी संख्या में छात्र वीसी आवास के बाहर पहुंच गए। इस दौरान कुछ छात्र वीसी आवास की दीवार पर चढ़ गए और जमकर नारेबाजी की। हंगामे का वीडियो भी सामने आया है।
एमडीयू में देर रात उसे वक्त हंगामा हो गया जब गर्मी से बचने के लिए बॉयज हॉस्टल में छात्रों ने कूलर लगा दिया जिसके बाद वार्डन ने छापेमारी कर छात्रों पर कूलर लगाने पर जुर्माना लगाया इसके विरोध में छात्र एकत्रित हुए और एमडीयू के वीसी की आवास की दीवार पर चढ़कर प्रदर्शन किया छात्रों का आरोप है।
बताया गया है कि हॉस्टल में गर्मी से बचने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर कूलर लगाए थे। इसके बाद वार्डन और हॉस्टल स्टाफ की ओर से छापेमारी कर कूलर पकड़े गए और छात्रों पर करीब 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। छात्रों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए जुर्माना वापस लेने की मांग की।
देर रात छात्रों के प्रदर्शन के बाद एमडीयू प्रशासन भी हरकत में आया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को सुलझाने के लिए 22 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी छात्रों की शिकायत और हॉस्टल में कूलर लगाने को लेकर बनी व्यवस्था की समीक्षा करेगी। फिलहाल छात्रों का कहना है कि “गर्मी के बीच हॉस्टल में पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें कूलर लगाने पड़े।” वहीं, प्रशासन की ओर से कमेटी के माध्यम से पूरे मामले की जांच कर समाधान निकालने की बात कही गई है।
