राजनीतिराज्य

तिजारा नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव से ठीक पहले 18 पार्षद हिरासत में

Rajasthan Municipal Election : राजस्थान के तिजारा नगर परिषद में चेयरमैन पद के चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से जुड़े करीब 18 पार्षदों को हरियाणा पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि ये पार्षद हिमाचल प्रदेश से राजस्थान लौट रहे थे। आरोप है कि चंडीमंदिर इलाके के पास पुलिस ने पार्षदों की गाड़ियों को रोक लिया और उन्हें अपने साथ ले गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान से कांग्रेस नेता और पार्षदों के समर्थक पंचकूला पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चेयरमैन पद की वोटिंग से ठीक पहले पार्षदों को रोककर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक तौर पर क्या कारण बताया गया है, यह स्पष्ट होना बाकी है।

तिजारा नगर परिषद चेयरमैन के चुनाव से ठीक पहले 18 पार्षद हिरासत में

 

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आज होने वाली चेयरमैन पद की वोटिंग में ये 18 पार्षद पहुंच पाएंगे या नहीं? चुनाव से कुछ घंटे पहले सामने आए इस घटनाक्रम ने राजस्थान से लेकर हरियाणा तक सियासी माहौल गरमा दिया है। थाने के बाहर कांग्रेस नेताओं और समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पूरे मामले पर अब पुलिस के आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button