CM Nayab Saini in Singapore : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि आज सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को लेकर सिंगापुर की अनेक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सार्थक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने अपने फेसबुक पर लिखा है, हमारा लक्ष्य हरियाणा में सिंगापुर की कंपनियों के सहयोग से सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी, वेयरहाउसिंग और आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देना है।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के साथ-साथ पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत और रोहतक जैसे शहरों को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और तकनीक आधारित व्यापार के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा विजन है, वसुधैव कुटुम्बकम्। भारत एक नई दिशा के अंदर उनके नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। उस यात्रा के अंदर हम चाहते हैं कि सिंगापुर हमारे साथ आए। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के पास ग्लोबल एक्सपर्टीज है और हरियाणा के पास इंडिया ग्रोथ का स्केल है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि असली ताकत केवल एग्रीमेंट में नहीं होती। उसकी असली ताकत होती है लोगों के बीच संबंधों में, बिजनेस के बीच पार्टनरशिप में और ग्राउंड पर दिखाई देने वाले परिणामों में।
मुख्यमंत्री ने साफ किया कि हमारा लक्ष्य स्पष्ट निवेशकों का भरोसा, उद्योगों का विस्तार और हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर है।
सिंगापुर में आयोजित ‘Fireside Chat’ कार्यक्रम में निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कर हरियाणा में निवेश की अपार संभावनाओं से जुड़े उनके सवालों के जवाब दिए।
सिंगापुर से हरियाणा आने वाले निवेश प्रस्तावों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए हमने समर्पित ‘Merlion Desk’ स्थापित किया है। मुझे खुशी है कि इस यात्रा के दौरान भी कंपनियां लगातार हरियाणा में निवेश को लेकर प्रस्ताव दे रही हैं। सीएम ने साफ कहा, “अगर कोई कंपनी आने वाले दिनों में हरियाणा में निवेश करती है, तो मैं अपनी इस सिंगापुर यात्रा को पूरी तरह सफल मानूंगा।” यात्रा से पहले ही सरकार ने 20-30 प्रमुख कंपनियों की पहचान कर ई-मीटिंग्स की थीं, जिसके बाद कई कंपनियों ने अपने इन्वेस्टमेंट इंटेंशंस सौंपे हैं।
सीएम ने बताया कि जून में लागू 10 नई नीतियों के तहत इंसेंटिव प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। पात्र कंपनियों को इंसेंटिव का 50% हिस्सा शुरुआती 7 वर्किंग डेज में और बाकी 45 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।
जमीन से जुड़े मामलों को पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल ‘इन्वेस्टमेंट इंजन’ तैयार किया गया है। मैप पर कर्सर रखते ही निवेशक को संबंधित लैंड पार्सल और उससे जुड़ी सारी इंडस्ट्रियल डिटेल्स एक जगह मिल जाएंगी। हरियाणा सरकार ने सिंगापुर बेस्ड ‘ग्लोबल स्कूल ग्रुप’ के साथ समझौता किया है। इसके तहत प्रदेश में K-12 (केजी से 12वीं) स्तर का वर्ल्ड-क्लास एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा।
