राज्य

सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत स्थल में दूसरी बार बदलाव

Sewa Sankalp Yatra : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से शुरू हुई पदयात्रा के हरियाणा पहुंचने पर स्वागत कार्यक्रम में दूसरी बार बदलाव किया गया है। यात्रा कल रविवार को हरियाणा में प्रवेश करेगी।

इस बारे में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अब पदयात्रा का स्वागत अटेली के बजाय राजस्थान सीमा से सटे गांव गोदबलाहा में करेंगे। पहले मुख्यमंत्री द्वारा पदयात्रा का स्वागत रेवाड़ी में किया जाना प्रस्तावित था। इसके बाद मुख्यमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम और समय की कमी को देखते हुए स्वागत कार्यक्रम अटेली में निर्धारित किया गया था। लेकिन इसमें अब फिर बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री नायब सैनी गोदबलाहा में यात्रा का स्वागत करेंगे।

सेवा संकल्प यात्रा के स्वागत स्थल में दूसरी बार बदलाव

बताया गया है कि रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पटियाला भी जाना है। इसी व्यस्तता को देखते हुए अब कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मस्थान वडनगर से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा (बाइक यात्रा) वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर को वडनगर से शुरू हुई थी और 17 अक्टूबर को वाराणसी में संपन्न होगी। यात्रा कल 27 सितंबर 2026 को हरियाणा में प्रवेश करेगी।

गोदबलाहा (नांगल चौधरी) में यात्रा का स्वागत होगा, जो नारनौल और अटेली होते हुए रेवाड़ी जिले में जाएगी। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दो यात्रा शुरू हुई थी। दूसरी यात्रा 28 सितंबर को रेवाड़ी के खोरी गांव से हरियाणा में प्रवेश करेगी और 29 सितंबर को पलवल के चांदहट गांव से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेगी। यह बाइक यात्रा प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button