देश

पश्चिम बंगाल, बिहार समेत दूसरे राज्यों में आए चुनाव परिणामों पर उठाई उंगली

Abhay Chautala : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने वीरवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 27 सितंबर को चौधरी देवीलाल जयंती पर नूंह में सम्मान समारोह रैली होगी। यह एक बड़ी रैली होगी जिसमें लाखों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रैली के लिए 800 फीट चौड़ा और 300 फीट लंबा टेंट लगाया गया है। इतने लोग आएंगे कि हमें लगता है कि यह भी छोटा पड़ जाएगा।
हरियाणा के लोग भाजपा सरकार से बुरी तरह से परेशान हैं। खासकर किसान बेहद परेशान हैं, अब तक उसकी फसल की खरीद शुरू नहीं हुई है।

कांग्रेस की पोल पट्टी भी पूरी तरह से लोगों के सामने खुल चुकी है। राज्यसभा में भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा के पक्ष में वोट डलवाए। बीजेपी की तीसरी बार सरकार किसने बनाई सबको पता है। लोग अब इनेलो को एक विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

पश्चिम बंगाल, बिहार समेत दूसरे राज्यों में आए चुनाव परिणामों पर उठाई उंगली

अभय सिंह चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा के बीजेपी से टक्कर लेने के बयान पर कहा कि भूपेंद्र हुड्डा टक्कर में ही नहीं है। हुड्डा बताएं कि आज वो कितनी बार अपने हलके में गए हैं। आज उन्हें लोग याद आ रहे हैं वे बताएं कि उन्होंने अपने हलके के लोगों से कब बात की। हुड्डा ने अपने 9 विधायक बेच दिए। भूपेंद्र हुड्डा की तरफ से नोटिस भेजने की बात कही गई थी। मेरे पास जब नोटिस आएगा तो सबके सामने अपनी बात रखूंगा, भूपेंद्र हुड्डा कहीं मुंह दिखाने के लायक नही रहेंगे।

चुनाव आयोग के मुद्दे पर अभय चौटाला ने कहा कि कोई कमीशन बनाया जाता है तो दोनों सदस्यों की सहमति जरूरी होती है उसके बाद फैसला लेते हैं। ये बीजेपी वाले आयोग को निष्पक्ष कहते हैं। लेकिन 2 सदस्यों के विरोध करने के बाद भी चेयरमैन मनमाने ऑर्डर जारी करता रहा है। यह पूरी तरह से बीजेपी का आयोग है। अब साबित हो गया है कि मशीन इनके हाथ मे है किसी तरह से भी रिजल्ट निकाल सकते है। बंगाल और अन्य राज्यों के जो नतीजे आएं हैं यह सब इन्हीं की मेहरबानी है। दिल्ली में मिसेज खन्ना है जिनके नियंत्रण में सॉफ्टवेयर है। इसमे वोट काटने वाला औऱ जोडऩे वाला दखल नही दे सकता है। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज होना चाहिए, इसे उठाकर जेल में डाल देना चाहिए।
किशाऊ डैम के पानी का समझौता किया जा रहा है। लेकिन इनसे एसवाईएल का पानी नहीं लिया जा रहा। जिसमें सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ चुका है। ये बात कर रहे हैं किशाऊ डैम की। कब डैम बनेगा कब पानी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button