देश

पाकिस्तान को कश्मीर-कश्मीर चिल्लाने की बजाय पीओके भारत के हवाले करना चाहिए : अनिल विज

Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा है कि पाकिस्तान को अब कश्मीर भूलकर पीओके को वापिस करने पर विचार करना चाहिए क्योंकि जब तक पाकिस्तान कश्मीर-कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां पर सुख-चैन नहीं आएगा। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

यूएनओ में एक बार फिर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर पर अपना अधिकार जमाने के बारे में पूछे जाने पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल जाना चाहिए। कश्मीर की जनता ने अपनी सरकार चुनी और तत्कालीन महाराजा हरि सिंह ने भी उसी विलय पत्र पर हस्ताक्षर किए थे जिस पर हिन्दूस्तान की 565 रियासतों ने किए थे, जो पूरे कश्मीर के लिए थे। विज ने कहा कि पाकिस्तान को अब कश्मीर को भूल पर कश्मीर का टुकड़ा भी वापिस करने पर विचार करना चाहिए और जब तक पाकिस्तान कश्मीर कश्मीर बोलता रहेगा तब तक वहां सुख चैन नहीं आयेगा।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बयान कि भारत ने अगर पाकिस्तान का पानी रोका तो वो ‘‘एक्ट ऑफ वार’’ होगा, के बारे में पूछे जाने पर श्री विज ने कहा कि पानी भारत का है और जब भी संधियाँ हुई थी वो गलत हुई थी और भारत अपने खेतों को पानी देगा न कि पाकिस्तान को। विज ने कहा कि हमारे खेत प्यासे रहे और पानी पाकिस्तान में जाता रहेे, ये हमें बर्दाश्त नहीं है।

पाकिस्तान को कश्मीर-कश्मीर चिल्लाने की बजाय पीओके भारत के हवाले करना चाहिए : अनिल विज

कांग्रेस लगातार मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर उनके इस्तीफे की मांग कर रही है, के प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि स्कूल से फेल होने वाला बच्चा घर आकर रोता ही है। ये प्रदेश-पे-प्रदेश हारते जा रहे है और 22 प्रदेशों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने बताया कि सभी मतदाता ठीक हो, गलत मतदाताओं को निकाला जाए ताकि कोई भी गलत वोट न कर पाए, यही चुनाव आयोग का काम है। परंतु विपक्ष चुनाव आयोग के काम पर बाधा डाल रहा है। अगर कोई गलती है तो उसको ठीक करने के लिए 1 महीने का टाइम देना चाहिए और पूरी प्रक्रिया तैयार हो रही है। लेकिन कांग्रेस को सिर्फ इसी बात का दुख है कि ‘‘हाय अम्मा हम हार गए’’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button