राज्य

विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली मंजूरी

High Court News: हरियाणा की महिला पहलवान तथा कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट को 2026 सीनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए होने वाले सलेक्शन ट्रायल में शामिल होने की इजाज़त देने से दिल्ली हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट के इस फैसले को महिला पहलवान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जस्टिस स्वर्णा कांता शर्मा ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि अभी कोर्ट विनेश को नियमों में विशेष छूट देकर 14 सितंबर के ट्रायल में भाग लेने की इजाज़त नहीं दे सकता। कुश्ती महासंघ ने 7 सितंबर को सलेक्शन ट्रायल के लिए कुछ पात्रता नियम बनाए थे। कोर्ट ने कहा कि ये नियम सभी खिलाड़ियों पर समान रूप से लागू होते हैं। अगर किसी खिलाड़ी ने नियमों में बताए गए जरूरी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लिया है, तो वह मौजूदा नियमों के अनुसार ट्रायल के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

विनेश फोगाट ने अर्जी दायर कर कहा था कि वह गर्भावस्था, बच्चे के जन्म और प्रसव के बाद स्वास्थ्य सुधार के कारण कुछ समय तक प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले सकीं। इसलिए उसे उस अवधि के लिए विशेष छूट देकर सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने दिया जाना चाहिए।

विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल में नहीं मिली मंजूरी

बता दें कि एशियाड के लिए भी पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने विनेश फोगाट को ट्रायल में भाग लेने की इजाजत देने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में दिल्ली हाईकोर्ट की ही डबल बेंच ने उन्हें ट्रायल में भाग लेने की इजाजत प्रदान की थी। अब वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में केवल तीन दिन का समय बचा है ऐसे में देखना यह है कि विनेश फोगाट इस मामले में आगे कोई चुनौती पेश कर पाती है या फिर दिल्ली हाईकोर्ट का यह फैसला वर्ल्ड चैंपियनशिप की उनकी राह को रोकने का काम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button