राजनीतिराज्य

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान: नायब सैनी

CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य में व्यापक स्तर पर चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने लगातार 25 वर्षों से राष्ट्र के प्रति असाधारण, अविराम और समर्पित सेवाओं के लिए प्रधानमंत्री को नमन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादाई अध्याय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह 25 वर्षों की यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की यात्रा है। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक मंचों पर विश्व को दिशा देने वाला विश्व मित्र बनकर उभरा है। आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले दुनिया भारत को फ्रेजाईल फाइव अर्थव्यवस्थाओं में गिनती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी बाहरी और आंतरिक सुरक्षा मजबूत हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत ने विकास के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक और विरासत पर गर्व करना भी सीखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गरीब कल्याण की सोच का परिणाम है कि लगभग 25 करोड़ देशवासी गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने युवा शक्ति को आशा, नवाचार, आत्मनिर्भरता और उद्यमिता से जोड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वूमेन लेड डेवलपमेंट का मंत्र दिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से प्रारंभ हुई यात्रा 3 करोड़ लखपति बीवी के रूप में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता तक पहुंची।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा सेवा संकल्प अभियान: नायब सैनी

उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में भी ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री की कर्म भूमि, हरियाणा से उनका विशेष लगाव है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा को 7 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। हरियाणा में प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान 18 बार आए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाइड्रोजन रेल से लेकर सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, लाड़ली सखी योजनाओं जैसी योजना से हर हरियाणावासी लाभान्वित हुआ है। सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा दिवस से होगा। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे और शाम को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। उन्होंने हरियाणा के प्रत्येक परिवार से आह्वान किया कि शाम 7 बजे घर में आशीर्वाद का दीया अवश्य जलाएं।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच सेवा चित्र विषय पर सभी विद्यालयों में चित्रकला तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। सेवा स्मरण कार्यक्रम के माध्यम से नुक्कड़ नाटक को संवाद और भावनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री की परिवर्तन यात्रा को गांव गांव पहुंचाया जाएगा। 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगन का मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कहानी बदलाव की अभियान के माध्यम से देश के 25 लाख नागरिकों की सच्ची परिवर्तन कथाएं आम लोगों के सामने लाई जाएगी।

नायब सिंह सैनी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा और सेवा ज्योति यात्रा जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।प्रधानमंत्री के जन्म स्थान वडनगर से विशेष यात्राएं निकाली जाएंगी। यह यात्राएं 20 अलग-अलग तालियां व मार्गों से लगभग 10 राज्यों से गुज़रेंगी। सेवा सेतु अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। सेवा रंग कार्यक्रम, हैकाथॉन एवं इन्नोवेशन चैलेंज जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

उन्होंने बताया कि इस अभियान का भव्य समापन 17 अक्टूबर को जनसेवक महाकुंभ पंचायत से पार्लियामेंट के रूप में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button