Bangladesh vs Africa: अंपायर के सामने भी नहीं रुकी बहस बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की इमर्जिंग टीम में हिंसक झड़प

Bangladesh vs Africa: क्रिकेट हो या कोई भी खेल किसी भी खिलाड़ी के लिए खुद को कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है खेल के दौरान कई बार खिलाड़ियों के बीच बहस हो जाती है जिसे अंपायर मिलाकर सुलझा देते हैं लेकिन मैदान पर दो खिलाड़ियों के बीच भिड़ंत बहुत कम देखने को मिलती है हाल ही में ऐसा ही कुछ बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की इमर्जिंग टीम के बीच मैच में हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया
शिपो न्टुली और रिपन मोंडल के बीच भिड़ंत
दक्षिण अफ्रीका की इमर्जिंग टीम बांग्लादेश के दौरे पर है जहां दोनों टीमों के बीच अनौपचारिक टेस्ट मैच चल रहा है इस मैच के दौरान अफ्रीकी टीम के खिलाड़ी शिपो न्टुली और बांग्लादेश के रिपन मोंडल के बीच किसी बात को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि मामला भिड़ंत तक पहुंच गया जिसमें पहले शिपो ने रिपन को धक्का दिया और जवाब में रिपन ने बल्ले से मारने की कोशिश की इस बीच फील्ड अंपायर बीच में आकर मामला शांत कराने की कोशिश की
https://twitter.com/i/status/1927614954154434785
मैच रेफरी की जांच और रिपोर्ट
इस शर्मनाक घटना के बाद अब मैच रेफरी इस मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे और दोनों देशों के बोर्ड को भेजेंगे ताकि उचित कार्रवाई की जा सके यह मैच दोनों टीमों के बीच इस दौरे का आखिरी मैच था
मैच का परिणाम और सीरीज का हाल
इससे पहले तीन अनौपचारिक वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी जिसमें अफ्रीकी टीम को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था इसके अलावा दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था
घटना का प्रभाव और आगे की कार्रवाई
इस घटना ने खेल की भावना पर सवाल खड़ा कर दिया है अब देखना होगा कि दोनों बोर्ड इस मामले में क्या कदम उठाते हैं खिलाड़ियों को मैदान पर संयम बनाए रखना चाहिए ताकि खेल का माहौल स्वस्थ रहे
