देश

पुलिस महिला कोच ने सोशल मीडिया पर कहा, 2 साल खूब रोई, खूब सहा, अब तुझे नजारे दिखाऊंगी

Women coach harassment case : भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान तथा प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह का महिला कोच से छेड़छाड़ का मामला पीछा नहीं छोड़ रहा है। यह मामला एक बार फिर रविवार को उसे समय सुर्खियों में आ गया जब महिला पहुंचने फेसबुक पर लाइव आकर कहा कि पूर्व मंत्री की ओर से उसे धमकियां दिलवाई जा रही हैं। पीड़ित महिला कोच ने कहा कि वह अपने साथ हुई इस दर्दनाक घटना को लेकर 2 साल तक खूब सहा और रोई थी। वहीं पूर्व खेल मंत्री को चेतावनी देते हुए महिला कोच ने कहा कि अब तुझे नजारे दिखाउंगी।

बता दें कि यौन उत्पीड़न मामले में अभियोजन पक्ष ने तय आरोप में संशोधन की मांग करते हुए रेप के प्रयास की धारा जोड़े जाने को लेकर अर्जी दायर की है। दायर अर्जी में अभियोजन पक्ष ने अदालत से केस में 376/511 की धाराएं जोड़ने की मांग की है। इस याचिका पर अदालत में 4 नवंबर को सुनवाई होगी। महिला कोच का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया था। इसलिए मामले में दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं भी लगनी चाहिए। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भी दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं जोड़ने की अर्जी अदालत में दे चुकी है, लेकिन निचली अदालत ने उसे खारिज कर दिया था। अब पीड़िता ने खुद अदालत में याचिका दायर कर मांग की है।

पुलिस महिला कोच ने सोशल मीडिया पर कहा, 2 साल खूब रोई, खूब सहा, अब तुझे नजारे दिखाऊंगी

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब जूनियर एथलेटिक्स कोच ने सार्वजनिक रूप से सामने आकर तत्कालीन खेल मंत्री संदीप सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने लंबी जांच के बाद चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें संदीप सिंह पर महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने (IPC 354), यौन उत्पीड़न (354A), निर्वस्त्र करने का प्रयास (354B), आपराधिक धमकी (506) और बंधक बनाने (342) जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

‘सूरमा’ फिल्म के जरिए देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे संदीप सिंह के लिए यह कानूनी लड़ाई उनके राजनीतिक करियर के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। आरोपों के बाद उन्हें खेल विभाग छोड़ना पड़ा था। अब पीड़िता की मजबूती से दी गई गवाही ने उनके बचाव की राह को और कठिन कर दिया है।

महिला कोच ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा, यह वीडियो मेरा संदीप सिंह के लिए है। चाहे वो जूनियर वकील हैं या फिर कोच हैं, जो तेरे चमचे हैं। उनसे मुझे धमकियां दिलवा रहा है। धमकियां दिलवाना बंद कर दे। मैंने तेरा कोई कॅरियर बर्बाद नहीं किया। 2 साल का टाइम कम नहीं होता। मैंने तुझे 2 साल का टाइम दिया था। मैंने तुझे कहा था कि मुझे टॉर्चर मत कर लेकिन तू बाज नहीं आया। सब लड़कियां एक जैसी नहीं होती। मुझे तेरे से कोई बेनिफिट नहीं लेने थे। मेरा पूरा कॅरियर तूने डिस्ट्रॉय कर दिया। एक लड़की जिसका कोई लेना-देना नहीं, मेरी जॉब से लेकर मेरा पूरा कॅरियर तूने खत्म कर दिया। क्या हुआ, तू मेरी जांच करवाने वाला था। सरकार तेरी, सारे विभाग तेरे। जो तेरी प्रोटक्शन के लिए, जब मैंने तेरी करतूतें उन्हें बताईं तो उन्होंने कोई स्टैप नहीं लिया। फिर तुझे प्रोटेक्ट करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस के गिल्टी बताने के बावजूद भी वो तेरे सामने खड़े रहे। अब जब कोर्ट में चीजें चल पड़ी हैं। अब लाई डिटेक्टर टेस्ट के लिए 6 महीने से कोर्ट का टाइम खराब करके भागता फिर रहा है। सब लड़कियां एक जैसे नहीं होती ना। कोई आएगी जिंदगी में और नजारे देकर जाएगी। मैंने वही नजारे दिए हैं तुझे। मुझे तेरे में रत्ती भर भी इंटरेस्ट नहीं था। ये वीडियो ऐसे ही बनेंगे। मैंने माननीय अदालत को 4 साल का टाइम दिया। अब जाकर मेरे स्टेटमेंट हुए हैं। अब तक तेरे पर चार्ज भी फ्रेम नहीं हुए।

महिला कोच ने कहा कि अपने तीन-तीन बार के किए हुए कुकर्म याद कर। यहां जमीन पर तो मैं तेरे को छोड़ने वाली नहीं हूं। अगर तूने गंदगी नहीं की तो क्यों करोड़ों के ऑफर दे रहा था। अब जो किया है, उसे भुगत। तूने मेरी जांच के लिए हरियाणा कैडर के आईपीएस से मेरी फ्रैंड व फैमिली को परेशान करवाया। जांच तो तेरी भगवान ने करवा दी चंडीगढ़ पुलिस से, जिसने सारी चीजें खोल कर रख दी है। अब तुझे सजा होने वाली है, तू जेल में जाने वाला है। अब क्यों पागल हो गया है। इतना क्यों बौखला गया है। अब क्या हुआ, इल्जाम तू मेरे पर लगा। मेरी जांच करवा, खराब तो तूने मेरी लाइफ करने की पूरी कोशिश की है। जो लड़की तेरे सामने कांपती थी ना, वो तेरा और तेरी सरकार का सामना करना सीख गई। अभी भगवान का तो पेंडिंग है तेरे पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button