37 करोड़ की परियोजना पर डेढ़ साल से चल रहा काम, 70% कम हो चुका पूरा

ACB Raid in Sirsa : सिरसा नगर परिषद की मुश्किलें अब काफी बढ़ती हुई नजर आ रही है। यहां अमृत योजना के अंतर्गत करवाए गए कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत लगातार की जा रही थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। आज चंडीगढ़ से आई एसीबी की टीम ने सिरसा नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर इस योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों को खंगालने का काम किया है।
आज सुबह चंडीगढ़ से एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एक टीम सिरसा नगर परिषद कार्यालय पहुंची। टीम ने बरसाती परियोजना के संबंध में नगर परिषद के एक्सईएन राकेश पुनिया और कार्यकारी अधिकारी सुमनलता से बातचीत की।
यह जांच अमृत योजना के तहत चल रही बरसाती परियोजना से संबंधित है, जिस पर पिछले डेढ़ साल से काम चल रहा है और इसका अनुमानित खर्च 37 करोड़ रुपये है। परियोजना का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और वर्तमान में बाजार क्षेत्र में काम जारी है।
इसके अतिरिक्त, प्रोजेक्ट वन के तहत किए गए 32 करोड़ रुपये के काम की भी जांच की जा रही है। इन दोनों प्रोजेक्ट्स के संबंध में बरवाला से अनिल मोहिल और हांसी से प्रवीण शर्मा को भी बुलाया गया है। बरसाती परियोजना के साथ-साथ, हाल ही में सड़कों की शिकायतों की भी जांच की जा रही है। इन शिकायतों को लेकर भाजपा पार्षदों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं। इनमें से कुछ शिकायत हरियाणा राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो के पास पहुंची थी इसके बाद आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिरसा नगर पीछे से पहुंचकर मामले की जांच शुरू की है।

इस मामले में जांच कर रहे अधिकारियों से जब कुछ पूछना था तो उन्होंने अभी कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
सुबह एक कर्मचारी को मिला था नोटिस
नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति और समयबद्धता की जांच की। स्टाफ में बदलाव के बाद कर्मचारियों के समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी निर्धारित समय पर उपस्थित पाए गए, जबकि एक कर्मचारी गैरहाजिर मिला। संबंधित कर्मचारी को नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया है।
चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने कहा कि कार्यालय में कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। आमजन अपने जरूरी कार्यों को छोड़कर नगर परिषद में समस्याओं के समाधान और विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में कर्मचारियों की जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्यालय पहुंचें और पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।
