राज्य

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का किया प्रयोग

Congress Agitation ine Chandigarh : हरियाणा कांग्रेस ने शुक्रवार को वोट चोरी के मुद्दे पर चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की ओर कूच किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया। प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

हरियाणा कांग्रेस ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ सेक्टर 17 में मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय की तरफ कूच किया। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का किया प्रयोग

प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश भर से पार्टी के जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी इस विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल थे।

कार्यकर्ता वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए बैरिकेड लगाए थे। जब प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे, तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button