राज्य

पंजाब में चुनाव से पहले नहीं होगा अकाली दल और भाजपा में गठबंधन : नायब सैनी

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ कर दिया है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। चुनाव परिणाम आने के बाद गठबंधन की किसी भी संभावना पर परिस्थितियों के अनुसार विचार हो सकता है।

पंजाब में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन चुनावों से पहले भाजपा के प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। हर सप्ताह दो से तीन कार्यक्रम मुख्यमंत्री के पंजाब में हो रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर ही सुखबीर सिंह बादल और प्रधानमंत्री के बीच दिल्ली में मुलाकात संभव हो पाई थी।

होशियारपुर के टांडा में बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी का गठबंधन पंजाब की जनता के साथ है। सैनी ने कहा कि BJP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी और जनसमर्थन से पंजाब में अगली सरकार बनाने का दावा किया।

पंजाब में चुनाव से पहले नहीं होगा अकाली दल और भाजपा में गठबंधन : नायब सैनी

नायब सिंह सैनी ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि बीजेपी और अकाली दल के बीच संभावित गठबंधन को लेकर पिछले कुछ समय से राजनीतिक चर्चा होती रही है। लेकिन चुनाव से पहले गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। उनके कहने का अर्थ यह भी निकाला जा रहा है कि अगर चुनाव के बाद भाजपा और शिरोमणि अकाली दल मिलकर सरकार बनाने की स्थिति में आते हैं तो गठबंधन हो सकता है।

बता दें कि दोनों दल 2020 में अलग हो गए थे, लेकिन 2026 में दोनों के नेताओं के बीच मुलाकातों के बाद गठबंधन की अटकलें फिर तेज हुईं। हालांकि, बीजेपी नेताओं ने सार्वजनिक रूप से पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही है। सैनी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि फिलहाल कोई गठबंधन नहीं है और बीजेपी का गठबंधन पंजाब की जनता के साथ है।

सैनी ने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारें भी इस समस्या पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रही हैं और आप के शासन में यह समस्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब से कुछ महीनों में नशा खत्म करने, युवाओं को रोजगार देने और किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने जैसे वादे किए थे। सैनी ने दावा किया कि ये वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मादक पदार्थों की उपलब्धता से अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button