राज्य

सुबह-सुबह पकड़ा गया रिश्वत लेता हुआ नगर निगम का क्लर्क

Action against Bribe : करनाल में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नगर निगम के क्लर्क गौरव राणा को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रॉपर्टी आईडी में हुई गलती ठीक करने के नाम पर करनाल निवासी कुलदीप से रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार नगर निगम के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। क्लर्क गौरव ने प्रॉपर्टी ID में नाम ठीक करने के लिए 5 हजार रुपए की डिमांड की थी।

सुबह-सुबह पकड़ा गया रिश्वत लेता हुआ नगर निगम का क्लर्क

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। टीम ने ट्रैप बिछाकर शिकायकर्ता को पैसे देकर क्लर्क के पास भेज दिया। मंगलवार सुबह जैसे क्लर्क को रुपए देते उसे तुरंत दबोच लिया। उसके हाथों पर पाउडर भी लगा मिला है।

एसीबी के इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी को पहले नगर निगम ऑफिस ले जाया गया। यहां से उसे एसीबी कार्यालय लाए। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button