देश

PM मोदी को देखकर दूसरी तरफ देखने लगते हैं! सोनिया गांधी ने अपनी किताब में किया बड़ा खुलासा

INDIA NEWS (India365news):  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की नई किताब Belonging A Journey Of Love इन दिनों काफी चर्चा में है। इस किताब में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने रिश्ते और राजनीतिक सोच के अलावा अपनी सास इंदिरा गांधी के समय लगी इमरजेंसी को लेकर भी कई अहम बातें बताई हैं। PM मोदी को लेकर सोनिया गांधी ने लिखा है कि जब भी दोनों किसी कार्यक्रम में आमने सामने आते हैं तो नमस्ते करके एक दूसरे का अभिवादन करते हैं लेकिन पीएम मोदी अक्सर उनसे नजरें मिलाने से बचते हैं।

सोनिया गांधी ने किताब में बताया कि उनका प्रधानमंत्री मोदी से आज तक कोई खास व्यक्तिगत संपर्क नहीं रहा है। दोनों की मुलाकात कभी कभार सरकारी या दूसरे कार्यक्रमों में हो जाती है। उन्होंने लिखा कि पहले अलग अलग राजनीतिक दलों के नेता आपस में काफी अपनापन दिखाते थे और खुलकर मिलते जुलते थे लेकिन अब माहौल पहले जैसा नहीं रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और वह दोनों अपने अपने भारत के विचार के लिए लड़ रहे थे। सोनिया गांधी के मुताबिक उनकी सोच ऐसे भारत की रही है जहां सभी को बराबर जगह मिले और धर्मनिरपेक्षता के साथ सामाजिक न्याय को भी महत्व दिया जाए। उन्होंने साफ किया कि राजनीतिक विचारों में अंतर होने का मतलब यह नहीं है कि उनके मन में किसी के लिए व्यक्तिगत दुश्मनी है।

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की साधारण पृष्ठभूमि से आगे बढ़कर राजनीति में मजबूत जगह बनाने का भी जिक्र किया है। उन्होंने माना कि दिल्ली के राजनीतिक माहौल और बड़े लोगों की सोच से उन्हें भी कई बार असहजता महसूस होती थी।

इस किताब में सबसे अहम बात इंदिरा गांधी के समय लगी इमरजेंसी को लेकर कही गई है। सोनिया गांधी ने आपातकाल लगाने के फैसले को गलती बताया है। उनका मानना है कि इंदिरा गांधी को भी बाद में अपनी इस गलती का एहसास हुआ था।

सोनिया ने यह भी बताया कि उस समय परिवार के अंदर इस फैसले को लेकर एक राय नहीं थी। उनके पति राजीव गांधी इमरजेंसी लगाने के पक्ष में नहीं थे और उन्होंने अपनी मां को अगले चुनाव तक इंतजार करने की सलाह दी थी। वहीं संजय गांधी इस फैसले को लागू करने पर जोर दे रहे थे।

सोनिया गांधी के मुताबिक अगर संजय गांधी को उस समय नियंत्रित रखा गया होता तो इमरजेंसी के दौरान हुए नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। उनकी किताब के इन खुलासों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button