राज्य

5 दिन पहले एक महिला इस एरिया की वीडियो बनाती हुई नजर आई थी

Blast in Chandigarh : चंडीगढ़ में एक शराब ठेके पर देर शाम एक्टिवा सवार दो युवकों ने बम फेंककर हमला कर दिया। पीछे बैठे युवक ने सर्विस खिड़की पर बम फेंका लेकिन वह अंदर जाने के बजाय ग्राहकों के पैरों के पास जा गिरा। अगले ही पल जोरदार धमाका हुआ और ठेके के बाहर भगदड़ मच गई। इसी बीच दोनों युवक एक्टिवा पर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

जिस समय यह घटना हुई उस समय शराब के ठेके पर शराब लेने वालों की अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। ये विस्फोटक उनके पैरों में गिरकर फट गया। धमाका होते ही ठेके के बाहर अफरातफरी मच गई। बाहर खड़े लोग वहां से भाग निकले। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों युवक एक्टिवा पर मौके से फरार हो गए।

धमाके के तुरंत बाद ठेके के मैनेजर वरिंदर सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ठेका मैनेजर का दावा है कि कुछ दिन पहले एक महिला मोबाइल पर ठेके का वीडियो बना रही थी, जिस पर उन्हें रेकी का शक है।

DSP सेंट्रल एसपीएस सौंधी ने कहा कि उन्होंने गुरूवार को भी ठेके के बाहर जांच की है। फिलहाल अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।

5 दिन पहले एक महिला इस एरिया की वीडियो बनाती हुई नजर आई थी

ठेका संचालक गौरव कुमार ने यह फुटेज भी पुलिस को सौंपी है। फुटेज में महिला ठेके के बाहर खड़ी होकर मोबाइल से परिसर की वीडियो रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही है। अब पुलिस महिला की पहचान करने में जुटी हुई है। ठेका संचालक ने पुलिस से आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और महिला के साथ-साथ एक्टिवा सवार दोनों की पहचान करने की मांग की है।

वारदात से ठीक पांच दिन पहले इसी ठेके के बाहर एक अज्ञात महिला मोबाइल से वीडियो बनाती सीसीटीवी में कैद हुई थी। वारदात 14 सितंबर की शाम करीब 6:47 से 6:50 बजे के बीच हुई। सेक्टर-11 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ठेका संचालक का कहना है कि महिला की गतिविधि और सोमवार के हमले के बीच संभावित संबंध की भी जांच होनी चाहिए। संचालक ने आशंका जताई है कि हमले के पीछे ठेके को नुकसान पहुंचाने, डराने या किसी अन्य आपराधिक उद्देश्य की कोशिश हो सकती है। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि फेंकी गई वस्तु वास्तव में विस्फोटक थी। वस्तु की प्रकृति और धमाके के कारण की पुष्टि जांच में होगी। ठेका संचालक ने मैनेजर और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए ठेके के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button