राज्य

12 जुलाई को मेवात आएंगे CJI सूर्यकांत, 360 और 84 खाप करेंगी भव्य स्वागत

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के 12 जुलाई को प्रस्तावित मेवात दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पहली बार मेवात की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। जिला प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठनों और खाप प्रतिनिधियों ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

360 और 84 खाप करेंगी विशेष स्वागत

कार्यक्रम के दौरान 360 खाप के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान और 84 खाप के प्रधान शिवदत्त सहरावत क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का पारंपरिक और भव्य स्वागत करेंगे। खाप प्रतिनिधियों का कहना है कि यह मेवात के लिए ऐतिहासिक अवसर है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों तथा गणमान्य लोगों की मौजूदगी रहने की संभावना है।

12 जुलाई को मेवात आएंगे CJI सूर्यकांत, 360 और 84 खाप करेंगी भव्य स्वागत

आयोजन के लिए बनीं कई समितियां

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। आयोजन स्थल पर सुरक्षा, यातायात, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला प्रशासन भी सभी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहा है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील

360 खाप के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकरान ने कहा कि स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं 84 खाप के प्रधान शिवदत्त सहरावत ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के सभी वर्गों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बनाए रखने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button