
CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव आयोग वाले मामले लेकर कहा है कि चुनाव आयोग में किसी तरह का कोई मतभेद नहीं है। चुनाव आयोग के सर्वसम्मत बयान के बाद देश से कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए और आरोप लगाने से पहले तथ्य होने चाहिए कि क्या आरोप लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम में पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्ट जवाब के बाद, कांग्रेस और ‘INDIA गठबंधन’ के झूठ देश के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर चुनावी व्यवस्था को लेकर झूठा माहौल बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपक्षी दलों पर देश की चुनावी व्यवस्था में गंभीर गड़बड़ियां होने का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां मनगढ़ंत बातें करती हैं और बिना सोचे-समझे बयान देती हैं, जबकि चुनाव आयोग ने अपनी ओर से स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है।
मुख्यमंत्री सैनी ने विशेष रूप से कांग्रेस और ‘INDIA गठबंधन’ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी यह आदत बन गई है कि वे जो मन में आए कह देते हैं और बाद में माफी मांग लेते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्यवहार से कांग्रेस ने विपक्ष का कद घटा दिया है और जिम्मेदार व्यवहार पूरी तरह छोड़ दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, कांग्रेस कीचड़ उछालने का काम करती है। राहुल गांधी को पता नहीं क्या बोलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विपक्ष की भूमिका को खत्म कर दिया है। कांग्रेस के झूठ को पूरा देश देख रहा है। एसआईआर का काम ट्रांसपेरेंट तरीके से चल रहा है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को पंडित जी को बुलाकर बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करना चाहिए। थूको चाटो और भागो, यही विपक्ष की भूमिका रह गई है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गरीब को और गरीब कर दिया। पंजाब से भी कांग्रेस गायब होगी। पीएम मोदी को गाली देना ही विपक्ष का लक्ष्य है।
सीएम नायब सिंह ने कहा कि विपक्ष को देश की जनता जवाब देगी। जनता सब देख रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सही भूमिका नहीं निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कुछ समझ नहीं आ रहा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। इस वजह से वेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। लेकिन जानता सब समझ रही है।
उन्होंने कहा कि केवल आलोचना करना ही विपक्ष का काम रह गया है क्या? 2029 में कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष साफ हो जाएगा। सीएम नायब सिंह ने कहा कि पूरी दुनिया में मोदी सरकार की वजह से देश का मान बढ़ा है। यही विपक्ष को नहीं पच रहा है।
