मनोरंजन

आने वाले 9 दिनों में केवल 2 दिन खुलेंगे बैंक, हजारों करोड़ रुपए का लेनदेन होगा प्रभावित

 

Bank Strike : इस शनिवार से लेकर अगले सोमवार तक 9 दिन में बैंक केवल 2 दिन खुलेंगे। इनमें चार दिन बैंकों की छुट्टी होगी और 3 दिन हड़ताल। शनिवार से लेकर अगले सोमवार सुबह तक प्रदेश के हजारों करोड़ रूपए की ट्रांजैक्शन लटकने वाली है जिससे व्यापारी और दूसरे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपको किसी जरूरी काम से बैंक जाना है तो 25 सितंबर से पहले-पहले अपने सारे काम निपटा लें। 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे हैं। इस तरह बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा।

2 दिनों की छुट्टी और 3 दिनों की हड़ताल के बाद बैंकों में गुरुवार, 1 अक्टूबर को कामकाज फिर शुरू होगा। जिसके बाद 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर पूरे देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। 3 अक्टूबर को शनिवार को एक बार फिर बैंक खुलेंगे और 4 अक्टूबर को रविवार की वजह से देशभर के बैंक बंद रहेंगे। यानी, 26 अक्टूबर से लेकर 4 अक्टूबर तक 9 दिनों में सिर्फ 2 दिन ही बैंकों में कामकाज होगा और 7 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक- SBI ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इसी विषय पर एक बहुत सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है। बैंक ने इस पोस्ट में बताया है कि यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 3 दिनों के हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन ग्राहक हड़ताल की तारीखों से पहले ही बैंक से जुड़े जरूरी काम पूरा कर लें।

एसबीआई ने ग्राहकों को दी हैं ये सलाह

नकदी की जरूरतों को पूरा करने के लिए ATM/ADWM का इस्तेमाल करें।
ग्राहक सेवा केंद्र का इस्तेमाल करें।
इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और बाकी डिजिटल चैनलों का इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button