राजनीतिराज्य

रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से मिलकर राहत राशि का किया बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गुरुवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। हादसे के करीब 26 घंटे बाद उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों से बातचीत की और इलाज की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया।

सरकार ने मृतकों और घायलों के लिए राहत राशि का किया ऐलान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा सभी घायलों के चिकित्सा खर्च की पूरी जिम्मेदारी सरकार ने लेने का निर्णय लिया है। अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी मरीज को इलाज में कोई कमी न आए। मृतकों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी सरकार द्वारा की जा रही है।

रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से मिलकर राहत राशि का किया बड़ा ऐलान

21 लोगों की मौत से सामने आया होटल की बड़ी लापरवाही का सच

इस दर्दनाक अग्निकांड में कुल 21 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जांच में यह बात सामने आई है कि जिस होटल में हादसा हुआ वहां केवल छह कमरों की अनुमति थी लेकिन वहां 20 से 25 कमरे बनाए गए थे। पुरानी लाइसेंसिंग स्कीम के तहत सीमित क्षमता की अनुमति दी गई थी लेकिन नियमों का उल्लंघन कर अधिक निर्माण किया गया। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

होटल मालिक गिरफ्तार गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज जांच तेज

पुलिस ने इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि होटल का संचालन जय मिश्रा नामक व्यक्ति के जिम्मे था और अधिकांश लाइसेंस उन्हीं के नाम पर लिए गए थे। पुलिस के अनुसार हादसे के समय होटल में शॉर्ट सर्किट से आग लगी और लापरवाही के कारण स्थिति भयावह हो गई। अब पुलिस जय मिश्रा की तलाश में छापेमारी कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button