देश

23 साल की मेनका को इंदिरा गांधी ने क्यों नहीं दी राजनीतिक जिम्मेदारी? सामने आई वजह

INDIA/DELHI NEWS(India 365 news):    संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी को लेकर गांधी परिवार में क्या चल रहा था और आखिर इंदिरा गांधी ने उन्हें कांग्रेस में बड़ा पद देने से इनकार क्यों कर दिया था। इन सवालों का जवाब सोनिया गांधी ने अपनी नई किताब में दिया है। संजय गांधी की मौत के बाद मेनका गांधी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा और इंदिरा गांधी के फैसले को लेकर सोनिया गांधी ने कई ऐसी बातें बताई हैं जो अब चर्चा में हैं।

सोनिया गांधी ने अपनी किताब बिलॉन्गिंग अ जर्नी ऑफ लव में इंदिरा गांधी और उनकी छोटी बहू मेनका गांधी के रिश्तों का जिक्र किया है। किताब के मुताबिक संजय गांधी के निधन के तुरंत बाद मेनका और उनकी मां चाहती थीं कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में कोई बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी दी जाए।

सिर्फ मेनका और उनकी मां ही नहीं बल्कि संजय गांधी के करीबी नेता भी चाहते थे कि मेनका को पार्टी में कोई अहम पद मिले। इन नेताओं को लगता था कि अगर मेनका को जिम्मेदारी मिल जाती है तो पार्टी में उनकी अपनी जगह भी बनी रहेगी और उन्हें किनारे नहीं किया जाएगा।

लेकिन इंदिरा गांधी इस मांग के लिए तैयार नहीं हुईं। सोनिया गांधी के मुताबिक इंदिरा का मानना था कि मेनका उस समय सिर्फ 23 साल की थीं और इतनी कम उम्र में उनके पास किसी बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी को संभालने का अनुभव नहीं था। इसलिए वह उन्हें पार्टी में बड़ी भूमिका देने के पक्ष में नहीं थीं।

इसके अलावा एक बड़ी वजह मेनका की पारिवारिक जिम्मेदारी भी थी। संजय गांधी के निधन के समय उनके बेटे वरुण गांधी महज तीन महीने के थे। इंदिरा गांधी चाहती थीं कि मेनका पहले अपने छोटे बच्चे की परवरिश पर ध्यान दें।

सोनिया गांधी की किताब में सामने आई इन बातों ने एक बार फिर गांधी परिवार के पुराने रिश्तों और अंदरूनी राजनीतिक खींचतान को चर्चा में ला दिया है। संजय गांधी के निधन के बाद मेनका को लेकर इंदिरा गांधी का यह फैसला परिवार और राजनीति दोनों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button