
Attack Politics in Punjab : पंजाब में इन दिनों विधानसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच राजनीतिक नेताओं पर हमले की वारदातें बढ़ गई हैं। एक दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के कबीले पर हमला हुआ था तो आज शनिवार को रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के काफिले पर अंडे और टमाटर फेंक दिए। बाद में बिट्टू को हिरासत में ले लिया गया।
जब भगवंत मान किसान मेले के लिए लुधियाना में पीएयू पहुंचे, तब बिट्टू पीएयू गेट पर मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन के दौरान, बिट्टू ने मुख्यमंत्री के काफिले की ओर शराब की बोतल लहराते हुए कहा कि वह मान को “बोतल लौटा रहे हैं”। उन्होंने दोनों चीजें फेंकते हुए चिल्लाते हुए कहा- भगवंत मान अपनी शराब का आनंद लो और अरविंद केजरीवाल को “दिल्ली से पंजाब को लूटने” दें।

बता दें कि एक दिन पहले BJP की नशा मुक्त रथ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला हो गया। बिट्टू शुक्रवार (18 सितंबर) को अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। बिट्टू ने सीधे तौर पर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके नशा-विरोधी अभियान में रुकावट डालने के लिए यह हमला करवाया। उन्होंने खास तौर पर ‘शेरी’ नाम के एक स्थानीय आप विधायक का नाम लिया और आरोप लगाया कि उसी विधायक ने उन पर हमला करने के लिए लोगों को भेजा था। बिट्टू अमृतसर से पठानकोट जा रहे थे ताकि बीजपी ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ में शामिल हो सकें। आप ने आरोपों को गलत बताया है। इस घटना के बाद, बिट्टू के ऑफिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से संपर्क किया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा कि अगर उन्हें या उनके साथियों को कोई नुकसान पहुंचता है, तो इसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब के डीजीपी को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
हिरासत में लिए जाने के बाद रवनीत बिट्टू के एक्स हेंडल से पोस्ट किया गया-
लोगों की आवाज को हिरासत और पर्चे से दबाया नहीं जा सकता। आज पंजाब पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है, लेकिन हमारा हौसला बुलंद है।
