देश

रेवाड़ी धारूहेड़ा निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी लगभग तय, आज हो सकती घोषणा

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। रेवाड़ी नगर परिषद और धारूहेड़ा नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों का चयन लगभग फाइनल कर लिया है। इस संबंध में रविवार देर शाम तक नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में चुनाव समिति की अहम बैठक चली, जिसमें नामों पर अंतिम चर्चा की गई। माना जा रहा है कि पार्टी किसी भी समय सोमवार को आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

BJP में तीन नामों के बीच कड़ा मुकाबला

भाजपा में चेयरमैन पद के लिए डॉ. हर्षा देवी, पूर्व चेयरपर्सन विनीता पीपल और वर्षा कांटीवाल के नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा है। इनमें से किसी एक नाम पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। हर्षा देवी संगठन से जुड़ी मजबूत चेहरा मानी जाती हैं और अधिवक्ता कमल निंबल की पत्नी हैं। वहीं विनीता पीपल और वर्षा कांटीवाल को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का समर्थन प्राप्त बताया जा रहा है। इससे चयन प्रक्रिया और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

रेवाड़ी धारूहेड़ा निकाय चुनाव में BJP प्रत्याशी लगभग तय, आज हो सकती घोषणा

32 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भी तैयार

रेवाड़ी नगर परिषद के सभी 32 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भी लगभग तैयार कर ली गई है। पार्टी की योजना है कि चेयरमैन पद के साथ-साथ वार्ड स्तर के उम्मीदवारों की भी घोषणा एक साथ कर दी जाए। भाजपा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देना चाहती है, ताकि सभी प्रत्याशियों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके। धारूहेड़ा नगर पालिका में वार्ड स्तर पर सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ने पर भी लगभग सहमति बन चुकी है।

कांग्रेस की रणनीति अभी अधर में

दूसरी ओर कांग्रेस में अभी तक चुनावी रणनीति को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि कांग्रेस निकाय चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि तीन नगर निगमों में प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं, जबकि नगर परिषद और नगर पालिका स्तर पर सिंबल पर चुनाव लड़ने को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। पार्टी जल्द ही इस पर अंतिम फैसला ले सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button