व्यापार

Zomato : बदला कंपनी का नाम लेकिन ऐप वही! जानिए क्यों लिया गया यह फैसला

Published

on

Zomato : ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपना नाम बदलकर अब Eternal Limited कर लिया है यह बदलाव बुधवार से शेयर बाजार में आधिकारिक रूप से लागू हो गया है कंपनी को यह मंजूरी मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स से मिली है और इसके बाद कंपनी का स्टॉक टिकर भी बदल दिया गया है

ऐप और ब्रांड का नाम Zomato ही रहेगा

नाम बदलने के बावजूद कंपनी ने साफ कर दिया है कि उसके फूड डिलीवरी ब्रांड और ऐप का नाम पहले की तरह Zomato ही रहेगा इसका मतलब है कि ग्राहक अब भी Zomato ऐप के जरिए खाना ऑर्डर कर सकेंगे इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है

शेयर की कीमत में मामूली गिरावट आई

9 अप्रैल को ट्रेडिंग के अंत में Eternal Limited के शेयर की कीमत 1.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 211.50 रुपये पर बंद हुई इससे पहले मार्च महीने में शेयरहोल्डर्स ने कंपनी के नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी

दीपिंदर गोयल ने शेयरहोल्डर्स को लिखी चिट्ठी

फरवरी में Zomato के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने शेयरहोल्डर्स को एक चिट्ठी लिखकर बताया था कि बोर्ड इस बदलाव को पहले ही मंजूरी दे चुका है और उन्होंने सभी शेयरहोल्डर्स से इसका समर्थन करने की अपील की थी साथ ही कहा था कि नाम बदलने के बाद वेबसाइट eternal.com हो जाएगी

Blinkit बना बदलाव की वजह

दीपिंदर गोयल ने यह भी बताया कि जब कंपनी ने Blinkit का अधिग्रहण किया तब से उन्होंने Eternal नाम का इस्तेमाल इंटरनल तौर पर करना शुरू किया था और अब Blinkit कंपनी के भविष्य के लिए एक बड़ा ड्राइवर बन चुका है इसलिए अब कंपनी का सार्वजनिक नाम Eternal Limited कर दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved