Connect with us

मनोरंजन

Yukta Mookhey का सफर Miss World से बॉलीवुड तक, अब किस मोड़ पर है उनकी जिंदगी, जानें पूरी कहानी

Published

on

Yukta Mookhey का सफर Miss World से बॉलीवुड तक, अब किस मोड़ पर है उनकी जिंदगी, जानें पूरी कहानी

Yukta Mookhey: अक्सर देखा जाता है कि ब्यूटी पेजेंट की ट्रॉफी जीतने के बाद लोग फिल्मों की ओर रुख करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पेजेंट जीतना उनकी राह आसान कर देता है और फिल्ममेकर्स का ध्यान आकर्षित करता है। हर कोई ऐश्वर्या, सुष्मिता और प्रियंका चोपड़ा जैसी सफल फिल्मी करियर की इच्छा रखता है, लेकिन हर किसी के लिए यह आसान नहीं होता। युक्ता मुखी ने 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर इतिहास रचा। लेकिन उनके बॉलीवुड करियर ने वैसी पहचान नहीं दिलाई जैसी उनके साथियों को मिली।

आध्यात्म की ओर झुकाव

युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर 1977 को हुआ था। वह मानती हैं कि शायद वे फिल्म इंडस्ट्री के लिए नहीं बनी थीं। उनका कहना है कि नए लोग उम्मीद करते हैं कि उन्हें समर्थन मिलेगा, लेकिन उन्हें ऐसा अनुभव नहीं मिला। युक्ता गर्व से कहती हैं कि उन्होंने तीन फ्लॉप फिल्में की हैं और उन्हें इस पर कोई शर्म नहीं है। बचपन से ही वे आध्यात्मिक थीं। छोटी उम्र में वह अपनी दादी के साथ सत्संग और कीर्तन में जाती थीं। 14 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के पास गणेशपुरी में एक गुरु से मुलाकात की और वहां के अनुशासित वातावरण से बहुत प्रभावित हुईं।

मॉडलिंग की ओ#र पहला कदम

स्कूल और कॉलेज के दौरान युक्ता नियमित रूप से आश्रम जाती रहीं। इसी दौरान उन्होंने बहस और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भाग लेना शुरू किया। उनकी कद-काठी और व्यक्तित्व को देखकर दोस्तों ने उन्हें मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी। यह उनके ब्यूटी पेजेंट सफर की शुरुआत थी। मिस इंडिया जीतने के बाद युक्ता ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भाग लिया और खिताब अपने नाम किया। यह उनके जीवन का गर्व और खास पल था। लेकिन बॉलीवुड करियर में सफलता नहीं मिली। 2002 में उन्होंने फिल्म “प्यासा” से डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लिया।

परिवार और जीवन की चुनौतियाँ

युक्ता की जिंदगी केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है। उनके परिवार की कहानी भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि उनके पिता भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय केवल तीन-चार साल के थे और किसी तरह भारत आए। परिवार ने शरणार्थी शिविर में समय बिताया। जब युक्ता से उनके गांव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनका कोई गांव नहीं है। वह मुंबई की रहने वाली हैं और इसे गर्व से कहती हैं।

आज का युक्ता मुखी

2008 में युक्ता ने न्यूयॉर्क के व्यवसायी प्रिंस तुली से शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा समय नहीं चली। उन्होंने तलाक के लिए आवेदन किया और कई गंभीर आरोप लगाए। अब युक्ता अपने बेटे की अच्छी परवरिश और आध्यात्मिक जीवन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। उनका जीवन यह दिखाता है कि चमक-दमक और पहचान के पीछे भी संघर्ष और आत्मिक संतुलन की ज़रूरत होती है।

मनोरंजन

धुरंधर 2’ गाने पर विवाद: राजीव राय ने ठुकराया समझौता, 6 मई को होगी अहम सुनवाई

Published

on

धुरंधर 2’ गाने पर विवाद: राजीव राय ने ठुकराया समझौता, 6 मई को होगी अहम सुनवाई

बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar 2 एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसकी कहानी या बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि एक गाना बना है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए रीमिक्स ट्रैक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें दिग्गज फिल्ममेकर Rajiv Rai ने सख्त रुख अपनाया है।

दरअसल, 1989 में रिलीज हुई फिल्म Tridev के मशहूर गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ के कथित इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ में इस पुराने गाने के तत्वों को बिना अनुमति के शामिल किया गया है।

क्या है पूरा मामला?
राजीव राय, जो ‘त्रिदेव’ के निर्देशक हैं, का कहना है कि उनकी फिल्म के गाने का रीमिक्स बनाते समय उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई। हालांकि उन्होंने पहले म्यूजिक राइट्स बेच दिए थे, लेकिन उनका दावा है कि रीक्रिएटेड वर्जन के लिए अलग से अनुमति जरूरी थी।

उन्होंने इस रीमिक्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “क्रिएटिविटी कुड़ेदान में चली गई है।” उनका मानना है कि इस तरह पुराने गानों को बिना सही प्रक्रिया के इस्तेमाल करना मूल रचनाकारों के साथ अन्याय है।

समझौते से किया इनकार
इस मामले में अदालत की ओर से पहले आपसी समझौते का सुझाव दिया गया था, लेकिन राजीव राय ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि रचनात्मक अधिकारों का मामला है।

कब होगी अगली सुनवाई?
इस केस की अगली सुनवाई 6 मई को दिल्ली हाई कोर्ट में होगी। इस दिन यह तय हो सकता है कि फिल्म के गाने पर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

फिल्म और दर्शकों पर असर
Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। लेकिन अब इस विवाद के चलते फिल्म की छवि पर असर पड़ सकता है।

Continue Reading

मनोरंजन

शादी के डेढ़ साल बाद खुशखबरी रणदीप और लिन ने बेटी का नाम किया रिवील

Published

on

शादी के डेढ़ साल बाद खुशखबरी रणदीप और लिन ने बेटी का नाम किया रिवील

बॉलीवुड अभिनेता Randeep Hooda और उनकी पत्नी Lin Laishram इन दिनों अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दौर से गुजर रहे हैं। शादी के करीब डेढ़ साल बाद उनके घर एक नन्ही बेटी का आगमन हुआ है, जिसने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया है। दोनों ही इस नए सफर को पूरे दिल से जी रहे हैं और पेरेंटहुड के हर पल को संजो रहे हैं। हाल ही में बेटी के जन्म के एक महीने पूरे होने के खास मौके पर कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी साझा की, जिसे फैंस से जबरदस्त प्यार मिला।

बेटी ‘न्योमिका’ नाम का खास मतलब और भावनात्मक जुड़ाव

इस खास अवसर पर रणदीप और लिन ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा करते हुए उसे ‘न्योमिका’ नाम दिया है। यह नाम सुनने में जितना खूबसूरत है, उसका अर्थ भी उतना ही गहरा और भावनात्मक है। ‘न्योमिका’ का मतलब दिव्य कृपा, स्वतंत्रता और आकाश की तरह असीम होता है। इस नाम को रणदीप की बहन अंजलि हुड्डा ने चुना है, जिससे यह और भी खास बन गया है। रणदीप ने बताया कि जैसे ही उन्होंने यह नाम सुना, उन्हें महसूस हुआ कि यह उनकी बेटी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यह नाम अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

शादी के डेढ़ साल बाद खुशखबरी रणदीप और लिन ने बेटी का नाम किया रिवील

सोशल मीडिया पर दिखाई बेटी की पहली झलक

रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी और बेटी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें पहली बार उनकी बेटी की झलक देखने को मिली। इन तस्वीरों में लिन अपनी बेटी को गोद में लेकर बेहद स्नेह और ममता के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं रणदीप अपनी बेटी के नाम को प्यार से पुकारते नजर आए, जिसकी आवाज भी पोस्ट में शामिल की गई। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। इस भावुक पोस्ट को देखकर फैंस ने न केवल कपल को बधाई दी, बल्कि बेटी के अनोखे नाम की भी जमकर तारीफ की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

प्यार, संस्कृति और करियर का संतुलन

रणदीप और लिन की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात थिएटर के दौरान हुई थी और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 29 नवंबर 2023 को शादी की। खास बात यह रही कि Randeep Hooda ने अपनी पत्नी की मणिपुरी संस्कृति का सम्मान करते हुए इम्फाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी। यह शादी सांस्कृतिक एकता की मिसाल बनी थी। वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणदीप जल्द ही फिल्म ‘ईथा’ में Shraddha Kapoor के साथ नजर आएंगे। फिलहाल वह अपने परिवार और बेटी न्योमिका के साथ बिताए हर पल को खास बना रहे हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

स्मृति मंदाना और पलाश मुछाल फिर आए करीब, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

Published

on

स्मृति मंदाना और पलाश मुछाल फिर आए करीब, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी Smriti Mandhana और संगीत जगत से जुड़े Palash Muchhal का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है। इस वीडियो में स्मृति मंदाना मुंबई के एक रेस्टोरेंट में Palak Muchhal और उनके पति Mithoon के साथ नजर आ रही हैं। सबसे खास पल तब आया जब पलक ने स्मृति के पिता श्रीनिवास के पैर छुए। इस पारंपरिक इशारे ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या यह सिर्फ एक शिष्टाचार मुलाकात थी या फिर दोनों परिवारों के बीच रिश्ते फिर से सुधर रहे हैं।

क्या फिर जुड़ने वाले हैं रिश्ते

वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति के पिता और पलक मुछाल कैफे के बाहर बातचीत करते नजर आते हैं। इस दौरान माहौल काफी सहज और सकारात्मक दिखता है। पलक के पति मिथून भी स्मृति के पिता को बाहर तक छोड़ते दिखाई देते हैं। इस पूरे दृश्य ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या दोनों परिवारों ने पुराने मतभेद भुलाकर एक नई शुरुआत कर दी है। कुछ लोग इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं जबकि कुछ इसे नए रिश्ते की शुरुआत मान रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों परिवारों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है जिससे यह साफ हो सके कि सच्चाई क्या है।

स्मृति मंदाना और पलाश मुछाल फिर आए करीब, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल

टूटी थी शादी की खबर ने चौंकाया था सभी को

स्मृति मंदाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी। इस शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे क्योंकि यह क्रिकेट और म्यूजिक इंडस्ट्री का एक बड़ा मेल माना जा रहा था। लेकिन अचानक शादी टलने की खबर आई और फिर पूरी तरह से रद्द होने की पुष्टि हो गई। खुद स्मृति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी और सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की। इस फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया और दोनों परिवारों के बीच क्या हुआ इसको लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

धोखे के आरोपों ने बढ़ाया विवाद

शादी टूटने के बाद विवाद और भी गहरा गया जब स्मृति के करीबी दोस्त विज्ञान माने ने पलाश पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया और शादी के दौरान ही किसी दूसरी लड़की के साथ पकड़े गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बाद महिला क्रिकेटर्स ने पलाश की पिटाई तक कर दी थी। हालांकि पलाश मुछाल ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है और वह कानूनी कार्रवाई करेंगे। अब इस वायरल वीडियो के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होता है।

Continue Reading

Trending