मनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: आधी रात की बारिश ने रोका टीवी का सबसे बड़ा शो! सेट पर मची अफरा तफरी

Published

on

टीवी का मशहूर शो Yeh Rishta Kya Kehlata Hai है हर दिन दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़े रखता है। लेकिन 6 मई की आधी रात मुंबई में मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शो की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। अभिनेता रोहित पुरोहित ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि सेट पर अफरा-तफरी मच गई थी और सभी लोग इधर-उधर भाग रहे थे।

रोहित का BTS वीडियो वायरल

रोहित पुरोहित ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो वीडियो शेयर किया उसमें सेट पर हो रही तेज बारिश और बंद हुई शूटिंग साफ देखी जा सकती है। उन्होंने लिखा कि शूटिंग रोक दी गई है और साथ में हैशटैग मुंबई स्टॉर्म का इस्तेमाल किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और दर्शक अब यह जानने को उत्सुक हैं कि शो कब फिर से शुरू होगा।

बारिश में भीगे कलाकार

शूटिंग के रुकने के बाद भी रोहित ने एक और वीडियो शेयर किया जिसमें वह बारिश का मजा लेते दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इस सीजन की पहली बारिश से बहुत खुश हूं। वीडियो में सेट की लोकेशन दिखाई गई है जहां भारी बारिश के बीच पूरी टीम ने काम रोक दिया है। इस प्यारे पल को उन्होंने कैमरे में कैद कर फैंस के साथ साझा किया।

रोहित और समृद्धि की जोड़ी ने मचाया धमाल

इस शो में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है। इनकी जोड़ी ने शो की टीआरपी को ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। दर्शकों को अब इनकी हर एक झलक का इंतजार रहता है।

पिता बनने वाले हैं रोहित पुरोहित

शूटिंग के अलावा रोहित अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में हैं। 30 अप्रैल 2025 को उन्होंने और उनकी पत्नी शीना बजाज ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की। दोनों ने एक खूबसूरत मैटरनिटी शूट का वीडियो शेयर किया जिससे फैंस काफी खुश हुए। बता दें कि यह कपल छह साल तक रिलेशनशिप में रहा और 22 जनवरी 2019 को शादी की थी। अब छह साल बाद वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved