मनोरंजन

Yami Gautam के पति आदित्य धर ला रहे हैं नया धमाका! जुलाई में बजेगा एक्शन का डंका

Published

on

Yami Gautam: साल 2019 में जब फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ रिलीज हुई थी तब दर्शकों ने इसे खूब सराहा था। इस फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया बल्कि बॉलीवुड को एक नया सुपरहिट डायरेक्टर भी दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं आदित्य धर की। इस फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने इससे पहले कई सालों तक फिल्मों में लेखक के तौर पर काम किया था लेकिन ‘उरी’ ने उन्हें रातों-रात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस फिल्म ने न सिर्फ आदित्य को हिट डायरेक्टर बनाया बल्कि इसी फिल्म के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म की हीरोइन यामी गौतम से हुई जो बाद में उनकी जिंदगी की हमसफर बन गईं। अब आदित्य धर बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री यामी गौतम के पति हैं और इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं।

अब आदित्य धर की अगली फिल्म ‘धुआंधार’ की तैयारी जोरों पर

अब एक बार फिर आदित्य धर अपने नए प्रोजेक्ट के साथ लौटने को तैयार हैं और इस बार उन्होंने बॉलीवुड के एनर्जेटिक एक्टर रणवीर सिंह को हीरो के तौर पर चुना है। फिल्म का नाम है ‘धुआंधार’ और इस फिल्म की शूटिंग की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन खुद आदित्य धर कर रहे हैं और जानकारी के मुताबिक इसका ट्रेलर अगले महीने यानी 6 जुलाई को रिलीज किया जा सकता है जो कि रणवीर सिंह का जन्मदिन भी है। अगर ट्रेलर वाकई में रणवीर के बर्थडे पर आता है तो फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होगा। फिल्म में रणवीर के साथ-साथ संजय दत्त और आर माधवन भी नजर आएंगे और इनका रोल भी बेहद खास बताया जा रहा है।

फिल्म की कहानी जुड़ी है राष्ट्रीय सुरक्षा से

हालांकि फिल्म ‘धुआंधार’ की कहानी को लेकर अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बताया जा रहा है कि ये फिल्म भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के जीवन पर आधारित है। अजित डोभाल की जिंदगी रहस्यमयी मिशनों और रणनीतियों से भरी रही है ऐसे में ये फिल्म दर्शकों को गहराई से जोड़ सकती है। फिल्म को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जुलाई में जब ट्रेलर रिलीज होगा तब इसकी पूरी कहानी और किरदारों से पर्दा उठेगा। आदित्य धर की फिल्मों की खासियत ये रही है कि वो देशभक्ति और सस्पेंस को एक साथ दिखाते हैं और ऐसे में ‘धुआंधार’ भी उसी तर्ज पर एक जबरदस्त एक्शन-ड्रामा फिल्म हो सकती है।

आदित्य धर की पुरानी फिल्मों से लेकर अब तक का सफर

अगर आदित्य धर के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म ‘हाल-ए-दिल’ में गीतकार के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने ‘बॉन्ड’, ‘डैडी’, ‘आक्रोश’ और ‘तेज’ जैसी फिल्मों के लिए डायलॉग्स और गाने लिखे। लेकिन 2019 में डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखते ही उन्होंने ‘उरी’ जैसी फिल्म बना डाली जो सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों के दिल जीते बल्कि विक्की कौशल को भी स्टार बना दिया। ‘उरी’ 2019 की टॉप-5 फिल्मों में शामिल थी और आज भी इसे लोग बड़े चाव से देखते हैं। अब देखना ये है कि ‘धुआंधार’ भी उसी लेवल की फिल्म बनकर सामने आती है या नहीं लेकिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved