Tech
Xiaomi 17 Ultra का 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च
भारत में शाओमी ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन Xiaomi 17 सीरीज के तहत पेश किए गए हैं और इनके लिए शाओमी ने जर्मन लेंस निर्माता Leica के साथ साझेदारी की है। लॉन्च के दौरान कंपनी ने बताया कि दोनों स्मार्टफोन उच्च गुणवत्ता वाले डिस्प्ले और कैमरा फीचर्स के साथ आए हैं। इनकी खरीदारी 18 मार्च से अमेजन, शाओमी ऑनलाइन और शाओमी रिटेल स्टोर पर की जा सकती है।
Xiaomi 17 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले है और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाती है। फोन में IP68 सर्टिफिकेशन और 218.4 ग्राम वजन है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP मेन कैमरा, 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा है। 200MP कैमरा 75–100mm ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फ्रंट कैमरा भी 50MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है।
Xiaomi 17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 17 में 6.3 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है और इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 3500 निट्स है और फोन का वजन 191 ग्राम है। इसमें 6300mAh बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 50MP मेन कैमरा, 50MP पेरीस्कोप टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हैं। इसके साथ ही 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। दोनों फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर पर चलते हैं और Xiaomi HyperOS 3.5 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं।
कीमत और ऑफर्स
Xiaomi 17 Ultra को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में ₹1,39,999 में लॉन्च किया गया है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा और फोन ₹1,29,999 में मिल सकता है। अर्ली बर्ड पीरियड 13 से 17 मार्च तक चलेगा, जिसमें ग्राहकों को शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो मुफ्त दी जाएगी। वहीं, Xiaomi 17 की कीमत 12GB+512GB वेरिएंट के लिए ₹89,999 रखी गई है।