टेक्नॉलॉजी
Xiaomi 15T और 15T Pro लॉन्च, 5,500mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ iPhone 17 को चुनौती
Xiaomi ने अपने नए फ्लैगशिप फोन Xiaomi 15T और 15T Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह दोनों फोन iPhone 17 को कड़ी चुनौती देने के लिए तैयार किए गए हैं। इन फोन में 5,500mAh की बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा और MediaTek के लेटेस्ट 3nm प्रोसेसर जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए यह सीरीज बेहतरीन मानी जा रही है।
Xiaomi 15T और 15T Pro की कीमत
Xiaomi 15T Pro को तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है: 12GB RAM + 256GB (GBP 649 लगभग ₹77,000), 12GB RAM + 512GB (GBP 699 लगभग ₹83,000) और 12GB RAM + 1TB (GBP 799 लगभग ₹99,000)। यह ब्लैक, ग्रे और मेचा गोल्ड कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Xiaomi 15 के दो वेरिएंट हैं: 12GB RAM + 256GB (GBP 549 लगभग ₹65,000) और 12GB RAM + 512GB (GBP 599 लगभग ₹71,000)। यह भी ब्लैक, ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर में मिलेगा।
https://twitter.com/i/status/1970881262177968576
दमदार डिस्प्ले और प्रॉसेसर
दोनों फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है। Pro मॉडल में 144Hz रिफ्रेश रेट है जबकि बेस मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट है। दोनों डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i द्वारा प्रोटेक्ट किया गया है और पिक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक है। Xiaomi 15T Pro में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर है, जबकि बेस मॉडल में MediaTek Dimensity 8400 प्रोसेसर है।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
दोनों फोन में 5,500mAh की पावरफुल बैटरी है। Pro मॉडल 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि बेस मॉडल 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। दोनों फोन IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के साथ आते हैं। इससे उपयोगकर्ता बिना चिंता के फोन को पानी और धूल से सुरक्षित रख सकते हैं।
कैमरा और सॉफ्टवेयर फीचर्स
Xiaomi 15T और 15T Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP मेन लाइट फ्यूजन सेंसर, 50MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन HyperOS 2 पर चलते हैं, जो Android 15 पर आधारित है। यह फोन फोटोग्राफी, मल्टीटास्किंग और गेमिंग में बेहतरीन प्रदर्शन देने के लिए तैयार हैं।