Sports
WPL 2025: दीप्ति शर्मा को छोड़कर कौन-कौन सी बड़ी खिलाड़ी बनीं Retained? फ्रैंचाइज़ी की चौंकाने वाली रणनीति
WPL 2025: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के अगले एडिशन की ऑक्शन प्रक्रिया 27 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके पहले सभी टीमों द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में दीप्ति शर्मा का नाम शामिल नहीं है, जो हाल ही में संपन्न विश्व कप में “प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट” रही थीं। ध्यान देने योग्य है कि किसी भी फ्रेंचाइजी अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
कौन-कौन सी टीमों ने कितने खिलाड़ी रिटेन किए
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें कप्तान स्मृति मंधाना भी शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने भी पांच- पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है। वहीं, गुजरात जाइंट्स ने केवल दो खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
UP वारियर्स ने केवल एक खिलाड़ी को रिटेन किया
रिपोर्ट के अनुसार, UP वारियर्स ने केवल एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, और यह खिलाड़ी दीप्ति शर्मा नहीं हैं। टीम ने श्वेता सहारावत को रिटेन किया है, जबकि टीम की अनुभवी खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को रिलीज कर दिया गया। दीप्ति शर्मा ने 2025 विश्व कप में भारत की जीत में अहम योगदान दिया था और उन्हें “प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट” का खिताब भी मिला था।
ऑक्शन और पर्स की जानकारी
महिला प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा। सभी फ्रेंचाइजी को इस ऑक्शन के लिए ₹15 करोड़ का पर्स दिया गया है। जिन टीमों ने सभी पांच खिलाड़ियों को रिटेन किया है, उनके पर्स से ₹9.25 करोड़ कटेंगे। इसमें दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हैं। गुजरात ने दो खिलाड़ी रिटेन किए हैं, इसलिए उनके पर्स से ₹6 करोड़ कटेंगे। वहीं, UP वारियर्स ने केवल एक खिलाड़ी को रिटेन किया है, इसलिए उनके पर्स से ₹3.5 करोड़ कटेगा। इस ऑक्शन के माध्यम से सभी टीमें अपनी टीम को और मजबूत बनाने के लिए नई प्रतिभाओं को जोड़ सकेंगी।