खेल
World Test Championship 2025: 27 साल की प्यास बुझी साउथ अफ्रीका ने रचा इतिहास टेस्ट चैंपियन बन दुनिया को चौंकाया
World Test Championship 2025: साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अफ्रीका ने 27 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी का सूखा भी खत्म कर दिया। ये पल अफ्रीकी क्रिकेट इतिहास का सुनहरा अध्याय बन गया।
मैक्रम और बावुमा ने दिखाया कमाल
इस ऐतिहासिक जीत में एडेन मैक्रम और टेम्बा बावुमा की शानदार पारियों का बड़ा योगदान रहा। मैक्रम ने चौथी पारी में दबाव के बीच 136 रन बनाए जबकि बावुमा ने भी लाजवाब बल्लेबाज़ी करते हुए टीम को जीत की ओर ले गए। दोनों की साझेदारी ने मैच का रुख ही बदल दिया।
Test cricket continues to weave its magic.
In a final where every session had its own story, @ProteasMenCSA found calm in the storm. Markram’s composure and Bavuma’s grit under pressure stood tall in the fourth innings. A century that will be remembered, a partnership that…
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) June 14, 2025
दिग्गजों ने की तारीफ
मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा कि टेस्ट क्रिकेट का जादू अब भी बरकरार है। उन्होंने मैक्रम की संयमित बल्लेबाज़ी और बावुमा की नेतृत्व क्षमता की तारीफ की। एबी डिविलियर्स ने भी इसे शानदार जीत बताया और लिखा कि उन्होंने अपने दोनों बेटों के साथ ये ऐतिहासिक क्षण देखा।
https://twitter.com/ABdeVilliers17/status/1933875245254897874
स्टेन और गिब्स ने भी जताई खुशी
दिग्गज गेंदबाज़ डेल स्टेन ने इसे एक शब्द में ‘होम’ कहा यानी चैंपियनशिप की मेट अफ्रीका में घर लौट आई। हर्शल गिब्स ने लिखा कि टॉस से लेकर हर फैसला अफ्रीका के पक्ष में गया और अब इस जीत का जमकर जश्न मनाएं। सभी पूर्व खिलाड़ी इस जीत से भावुक नज़र आए।
https://twitter.com/hershybru/status/1933855370432385464
अब तीसरी टीम बनी अफ्रीका
साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड ने 2021 और ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में खिताब जीता था। भारत दोनों बार फाइनल में पहुंचा लेकिन जीत नहीं सका। अब अफ्रीका ने खुद को क्रिकेट की सबसे अहम फॉर्मेट में सर्वोच्च साबित कर दिया है।