टेक्नॉलॉजी
WhatsApp: अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी होगी अप्लाई करने की सुविधा
WhatsApp: दिल्ली सरकार ने सरकारी सेवाओं को और भी सुलभ और आसान बनाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत अब लोग घर बैठे-बैठे अपने जरूरी दस्तावेज़ जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, मैरिज सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट और बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई कर सकेंगे। इस पहल का नाम “व्हाट्सऐप गवर्नेंस” रखा गया है।
इस पहल से लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और न ही लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ेगा। साथ ही यह प्रक्रिया तेज और पारदर्शी होगी, जिससे भ्रष्टाचार पर भी काफी हद तक लगाम लगने की संभावना है।
कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स बनेंगे WhatsApp पर
व्हाट्सऐप गवर्नेंस प्लेटफॉर्म के तहत कई महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ बनाए और वेरिफाई किए जा सकेंगे। इनमें शामिल हैं:
-
मैरिज सर्टिफिकेट
-
कास्ट सर्टिफिकेट
-
बर्थ सर्टिफिकेट
-
ड्राइविंग लाइसेंस
इसके अलावा, आने वाले समय में और भी कई सरकारी सेवाओं को इस प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। यूजर्स WhatsApp के जरिए ही अपने डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई कर डाउनलोड कर सकेंगे।
WhatsApp Governance कैसे काम करेगा
इस प्लेटफॉर्म पर AI-पावर्ड चैटबॉट होगा जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में काम करेगा। यह चैटबॉट यूजर्स को हर स्टेप पर गाइड करेगा और पूरा प्रोसेस ऑटोमैटिक बनाएगा।
WhatsApp: अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी होगी अप्लाई करने की सुविधा
चैटबॉट की मदद से लोग आसानी से डॉक्यूमेंट के लिए अप्लाई कर सकेंगे। यह यूजर्स को यह भी बताएगा कि किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है और किस प्रकार उन्हें अपलोड करना है। शुरुआत में इस प्लेटफॉर्म पर 25-30 सरकारी सेवाओं को इंटीग्रेट किया जाएगा। बाद में बाकी विभाग भी इसमें शामिल होंगे।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के साथ लिंक
इस प्लेटफॉर्म को दिल्ली के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के साथ लिंक किया जाएगा, ताकि बेहतर कोऑर्डिनेशन सुनिश्चित किया जा सके। इससे यूजर्स को विभागों से जुड़ी सभी जानकारी आसानी से मिल सकेगी और किसी भी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक समस्या का समाधान तुरंत किया जा सकेगा।
यूज करने का तरीका
व्हाट्सऐप गवर्नेंस अभी विकास के चरण में है। लॉन्च होने के बाद यूजर्स इसे आसान तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगे। प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए यूजर्स को बस चैटबॉट को “Hi” मैसेज करना होगा।
इसके बाद चैटबॉट उन्हें एक फॉर्म देगा। यूजर्स को फॉर्म भरना होगा और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अटैच करके अपलोड करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को यूजर्स के लिए सरल और सहज बनाया गया है।
फायदे
-
सरकारी काम घर बैठे पूरे होंगे।
-
लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
-
दस्तावेज़ बनाने और वेरिफाई करने की प्रक्रिया तेज और सुरक्षित होगी।
-
भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी।
-
सभी जानकारी और अपडेट यूजर्स को सीधे WhatsApp पर मिलेंगी।
दिल्ली सरकार की यह पहल व्हाट्सऐप गवर्नेंस देश में सरकारी सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस प्लेटफॉर्म से लोगों का समय बचेगा, सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और विभागों के बीच बेहतर समन्वय होगा। आने वाले समय में यह सेवा हर नागरिक के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और इसे पूरे देश में अपनाने की उम्मीद है।