देश

WEATHER UPDATE: उत्तर भारत में सर्दी का आगमन, दिल्ली में ठंडी सुबह और रात, तापमान सामान्य से नीचे, बारिश की संभावना नहीं

Published

on

WEATHER UPDATE: उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान धीरे-धीरे गिर रहा है। सुबह और रात का मौसम अब काफी ठंडा और सुहावना हो गया है। लोग हल्की गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला

वहीं, दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगामी सप्ताह में दक्षिण भारत में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में अगले 24 घंटों में भारी से अत्यधिक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के तटीय इलाकों में शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना है।

गुजरात में भारी बारिश और तूफानी हवाएं

गुजरात के वलसाड जिले में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। धारमपुर क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की गई। बारिश और तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली की आपूर्ति बाधित हुई। मौसम विभाग ने कोकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में 18 से 20 अक्टूबर तक बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं की संभावना जताई है।

दिल्ली का मौसम रहेगा शुष्क और साफ

दिल्ली-एनसीआर में मौसम 18 अक्टूबर तक शुष्क और साफ रहने की संभावना है। दिन और रात के तापमान सामान्य से कम रहेंगे। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 19 और 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन “खराब” श्रेणी में दर्ज की गई। 24 घंटे का औसत AQI 245 रिकॉर्ड किया गया।

मानसून की विदाई और उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत

देश में मानसून ने अपनी सामान्य विदाई तिथि 15 अक्टूबर के एक दिन बाद गुरुवार को दक्षिण भारत से विदाई ली। मौसम विभाग के अनुसार, इस समय उत्तर-पूर्वी मानसून ने तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-मेहे क्षेत्रों में दस्तक दे दी है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved