टेक्नॉलॉजी
Vodafone-Idea: जब दिल्ली की रात में खामोश हो गया नेटवर्क! यूजर्स ने बताया कैसे ओटीपी और कॉल्स गायब हो गए
Vodafone-Idea नेटवर्क में जो बड़ी समस्या आ रही थी वह अब हल हो गई है। कंपनी ने 18 अप्रैल को इस बारे में बयान जारी किया और बताया कि नेटवर्क में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली-एनसीआर के लाखों उपयोगकर्ताओं को परेशानी हो रही थी। अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है।
लाखों यूजर्स को हुई परेशानी
दिल्ली, नोएडा, गाज़ियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में Vodafone-Idea के लाखों यूजर्स को नेटवर्क कनेक्टिविटी, कॉलिंग और डेटा एक्सेस में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह समस्या रात 1 बजे के आसपास और बढ़ गई थी। इस दौरान Downdetector वेबसाइट पर हजारों यूजर्स ने आउटेज की रिपोर्ट की थी।
नेटवर्क में गड़बड़ी की रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार Vodafone-Idea नेटवर्क में गड़बड़ी की शिकायतें बहुत आईं। करीब 1,900 यूजर्स ने नेटवर्क की समस्या की रिपोर्ट की थी। इनमें से 68 प्रतिशत यूजर्स को नेटवर्क तक पहुंच में परेशानी हो रही थी जबकि 26 प्रतिशत यूजर्स ने पूरी तरह से नेटवर्क ब्लैकआउट की रिपोर्ट दी।
OTP और कॉल्स में परेशानी
यूजर्स को ओटीपी प्राप्त नहीं हो रहा था और कॉल्स भी नहीं आ रही थीं। सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने Vodafone-Idea के नेटवर्क की समस्या की शिकायत की। रात को काम करने वाले यूजर्स को इस समस्या का सबसे अधिक असर पड़ा क्योंकि उन्हें जरूरी कॉल्स और मैसेज नहीं मिल रहे थे।
नेटवर्क समस्याएं कोई नई बात नहीं
यह पहली बार नहीं है जब किसी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क में समस्या आई हो। इससे पहले भी कई टेलीकॉम कंपनियों के नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण लाखों यूजर्स प्रभावित हो चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि नेटवर्क समस्याएं टेलीकॉम इंडस्ट्री में आम हैं।