टेक्नॉलॉजी
Vivo X200: Vivo ला रहा है 50MP ट्रिपल कैमरा वाला दमदार फोन भारत में जल्द होगी जबरदस्त एंट्री
Vivo X200: अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200 FE जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे भारत में Vivo X200 Pro Mini नाम से लाया जाएगा। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इसमें तीन 50MP कैमरे दिए जा सकते हैं। यह फोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है। इसके अलावा कंपनी Vivo X200 Ultra को भी भारत में लाने की तैयारी कर रही है।
कब हो सकती है लॉन्चिंग
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन जून के अंत या जुलाई की शुरुआत में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसका मतलब है कि भारतीय यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यह फोन मिड बजट रेंज में आ सकता है और इसकी कीमत लगभग 56000 रुपये के आसपास हो सकती है।
कैसे होंगे इसके फीचर्स
Vivo X200 Pro Mini में 6.31 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K LTPO OLED स्क्रीन होगी जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50MP मेन और 50MP टेलीफोटो कैमरा मिलेगा।
सेल्फी और चार्जिंग में भी खास
इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कंपनी इस फोन में 90W फास्ट चार्जिंग भी दे सकती है जिससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाएगा। हालांकि अभी इसकी बैटरी की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
Vivo की दूसरी योजनाएं भी तैयार
Vivo X200 FE चीन में Vivo S30 Pro Mini के नाम से लॉन्च हो सकता है। इसमें भी MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलेगा जो इसे पावरफुल बनाएगा। कंपनी ने हाल ही में चीन में iQOO Z10 Turbo सीरीज की घोषणा की है जिसमें 7620mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।