खेल

Tilak Varma: कौन है वो खिलाड़ी जो इंग्लैंड में रच सकता है इतिहास? इस भारतीय खिलाड़ी को अचानक मिला मौका

Published

on

Tilak Varma: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ तिलक वर्मा अब इंग्लैंड की ठंडी फिजाओं में अपने बल्ले की धार तेज करने पहुंच गए हैं। उन्होंने हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब को जॉइन कर लिया है और अब वो चार मुकाबले खेलने के लिए तैयार हैं। इस दौरान तिलक की कोशिश होगी कि वो अपनी बल्लेबाज़ी से इंग्लैंड में भी धमाल मचाएं और खुद को टीम इंडिया के लिए और मजबूत साबित करें। तिलक का पहला काउंटी मुकाबला 22 जून को चेल्म्सफोर्ड में एसेक्स के खिलाफ हो सकता है।

आईपीएल 2025 में नहीं चला बल्ला, अब इंग्लैंड में बरसाने को बेताब हैं रन

तिलक वर्मा ने भले ही टीम इंडिया के लिए टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया हो, लेकिन आईपीएल 2025 में उनका बल्ला खामोश रहा। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 16 मैचों में सिर्फ 343 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से केवल दो अर्धशतक निकले। अब जब उन्हें काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका मिला है, तो वो इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते। उनका लक्ष्य है कि वो इंग्लिश कंडीशंस में खुद को साबित करें और टेस्ट टीम के दरवाज़े पर दस्तक दें।

टी20 में किया है कमाल का प्रदर्शन

तिलक वर्मा ने अभी तक भारत के लिए 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 49.93 की शानदार औसत से 749 रन बनाए हैं। इसमें उनके दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि वनडे में उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। चार मैचों में उन्होंने केवल 68 रन बनाए हैं। लेकिन अब तिलक की नजरें टेस्ट क्रिकेट पर हैं और काउंटी में वो इस दिशा में अहम कदम बढ़ा रहे हैं।

पुराने दोस्त से हुई मुलाकात, बढ़ा जोश

हैम्पशायर टीम में शामिल होने के बाद तिलक वर्मा की मुलाकात उनके पुराने साथी डेवॉल्ड ब्रेविस से हुई। ब्रेविस और तिलक दोनों ने मुंबई इंडियंस के लिए साथ खेला है और अब एक बार फिर साथ मैदान पर दिखेंगे। ब्रेविस इस साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे लेकिन अब दोनों हैम्पशायर के लिए जोड़ी जमाने को तैयार हैं। तिलक ने अपने दोस्त से मिलकर खुशी जाहिर की है और दोनों एकसाथ खेलने के लिए उत्साहित हैं।

टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेंगे तिलक

हैम्पशायर के क्रिकेट डायरेक्टर जाइल्स व्हाइट ने तिलक वर्मा को लेकर बयान दिया है कि वो अगले चार मुकाबलों के लिए हमारे साथ रहेंगे और वो एक रोमांचक प्रतिभा हैं। हम उन्हें काउंटी क्रिकेट में देखने के लिए उत्साहित हैं। तिलक वर्मा के लिए ये एक बड़ा मौका है। अगर वो यहां रन बरसाते हैं तो भारत की टेस्ट टीम में वापसी की उनकी राह और मजबूत हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved