टेक्नॉलॉजी
1 जुलाई को आएगा कैमरा का बेताज बादशाह! Nothing Phone 3 में मिलेंगे 50MP के तीन-तीन कैमरे
टेक्नोलॉजी की दुनिया में Nothing Phone 3 इन दिनों सबसे चर्चित नाम बन चुका है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट 1 जुलाई तय की है और तब से लेकर अब तक एक के बाद एक टीज़र्स शेयर कर यूज़र्स की उत्सुकता बढ़ा दी है। Nothing ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि यह फोन Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा और इसे 5 साल तक Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलते रहेंगे।
कैमरा सेटअप में मिलेगा तगड़ा अपग्रेड
Nothing Phone 3 का कैमरा सेटअप इस बार काफी दमदार होने वाला है। कंपनी ने X पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया कि फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर और 50MP का अल्ट्रा-वाइड शूटर भी शामिल होने की उम्मीद है। यह सेटअप पिछले Nothing Phone 2 के ड्यूल कैमरा सिस्टम के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
Phone (3) with 50 MP periscope lens.
Built for creators. pic.twitter.com/GAIuMLANUb
— Nothing India (@nothingindia) June 26, 2025
फ्रंट कैमरा और डिस्प्ले भी है दमदार
फोन की सेल्फी लवर्स के लिए खुशखबरी है। Nothing Phone 3 में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिलने वाला है। वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.7 इंच का LTPO OLED स्क्रीन मिलेगा जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। यह डिस्प्ले हाई रिफ्रेश रेट और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का मज़ा दोगुना हो जाएगा।
बैटरी और चार्जिंग में भी सबको पीछे छोड़ेगा
Nothing Phone 3 में 5150mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो जाएगा। इतना ही नहीं, फोन में वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा, जिससे आप अपने अन्य गैजेट्स को भी चार्ज कर पाएंगे।
Nothing Phone 3 के साथ लॉन्च होंगे Headphone 1
1 जुलाई को सिर्फ Phone 3 ही नहीं, बल्कि Nothing Headphone 1 भी लॉन्च होने वाला है। इसका मतलब है कि कंपनी एक साथ स्मार्टफोन और ऑडियो सेगमेंट में नया धमाका करने जा रही है। पिछले कुछ महीनों से सामने आ रही लीक्स और टीज़र्स ने इस फोन को पहले ही चर्चा का विषय बना दिया है और यूज़र्स इसकी लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।