देश

इंटरनेट पर वायरल हुआ भगोड़ों का जलवा! Lalit Modi और Vijay Mallya की लंदन पार्टी ने मचाया तूफान

Published

on

हाल ही में Lalit Modi और Vijay Mallya की लंदन में आयोजित एक शानदार पार्टी ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों भारत के आर्थिक भगोड़े हैं और उन पर हजारों करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन के आरोप हैं। इसके बावजूद ये विदेश में बेहद ऐशोआराम की ज़िंदगी बिता रहे हैं। इस पार्टी में करीब 310 खास मेहमान शामिल हुए जिनमें पूर्व RCB क्रिकेटर क्रिस गेल भी मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो और फोटो

ललित मोदी ने इस पार्टी का एक वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया जिसमें वे और विजय माल्या ‘I Did It My Way’ गाना गाते नजर आए। वहीं, क्रिस गेल ने विजय माल्या और ललित मोदी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम यहां बहुत मस्ती कर रहे हैं, शानदार शाम के लिए धन्यवाद।” इन पोस्ट्स ने देखते ही देखते इंटरनेट पर हलचल मचा दी।

बिना डर के विदेश में शानो-शौकत की ज़िंदगी

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों भगोड़े विदेश में खुलकर पार्टी कर रहे हैं और किसी कानून का कोई खौफ नजर नहीं आता। ललित मोदी ने वीडियो पोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज़ में लिखा, “310 दोस्तों और परिवार के साथ शानदार रात… ये वीडियो इंटरनेट न तोड़ दे, लेकिन यही मैं सबसे अच्छा करता हूं।” यह दिखाता है कि उनके जीवन पर मुकदमों का कोई असर नहीं पड़ा है।

विजय माल्या और ललित मोदी पर लगे गंभीर आरोप

भारत सरकार ने विजय माल्या को 2019 में भगोड़ा घोषित किया था। उन पर 9000 करोड़ रुपये के लोन डिफॉल्ट का आरोप है। हालांकि, हाल ही में एक पॉडकास्ट में माल्या ने कहा कि बैंकों ने उनसे 14 हजार करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। उधर, ललित मोदी पर 2009 में दक्षिण अफ्रीका में IPL शिफ्ट करने के बदले वित्तीय गड़बड़ी और मनी ट्रांसफर के आरोप हैं। ईडी ने उन पर 10.65 करोड़ का जुर्माना भी लगाया था।

क्या कभी भारत वापसी करेंगे भगोड़े?

भारत सरकार की कोशिशों के बावजूद अब तक ये दोनों भगोड़े कानून की गिरफ्त से बाहर हैं। सवाल यह भी है कि जब भारत में आम नागरिक छोटे अपराधों पर भी जेल चले जाते हैं, तो इन भगोड़ों को विदेशों में इतना विशेषाधिकार क्यों मिला हुआ है। क्या ये चकाचौंध भरी पार्टियां भारत के न्याय तंत्र को चुनौती नहीं दे रहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved